G News 24 : हाइड्रा-क्रेन की मदद से गणेशजी की बड़ी प्रतिमाओं का किया जा रहा है विसर्जन !

अस्थाई ताल में अब तक 350 से अधिक गणेशजी की छोटी- बड़ी प्रतिमाओं किया जा चूका है विसर्जन...

हाइड्रा-क्रेन की मदद से गणेशजी की बड़ी प्रतिमाओं का किया जा रहा है विसर्जन !

ग्वालियर।  गणेशोत्सव के समापन के मौके पर शुक्रवार को गणपति बप्पा मोरिया की बिदाई शहरवासियों के द्वारा धूमधाम से की गयी। सुबह से ही अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर नाचते-गाते हुए गणेश जी की प्रतिमायें लेकर विसर्जन के लिये सागरताल पहुंचे। 

सागर ताल के पास प्रशासन ने पहले से ही 2 बड़े ताल तैयार किये है। जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। शाम तक यहां 350 से ज्यादा छोटी-बड़ी प्रतिओं का विसर्जन किया जा चुका था। विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा।

विसर्जन स्थल पर भीड़ को काबू करने के लिये ताल से पहले बैरिकेडिंग की गयी है। इसके आगे जिला प्रशासन और नगर निगम का अमला व्यवस्था संभाल रहा है। सुरक्षा के लिये होमगार्ड के 6 तैराक विसर्जन स्थल पर तैनात किये गये है। निगम की मशीनरी भी मौके पर मौजूद है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments