G News 24 : सिंधु जल समझौते पर शहबाज लगे हांफने,गिड़गिड़ाकर भारत से मांगा पानी !

 जब शरीफ अपना दुखड़ा रो रहे थे, तब सामने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठे थे...

सिंधु जल समझौते पर शहबाज लगे हांफने,गिड़गिड़ाकर भारत से मांगा पानी !

शहबाज शरीफ ने एससीओ समिट में सिंधु नदी जलसमझौते का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल हथियार की तरह नहीं होना चाहिए. पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जलसमझौता रद्द कर दिया है.पाकिस्तान को गिड़गिड़ाने लगा है. जब से भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द करने का फैसला किया है, हर मंच पर जाकर पाकिस्तान का रोना निकल रहा है. मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान की लाइफलाइन है और इसका इस्तेमाल प्रेशर बनाने या सियासत के लिए नहीं होना चाहिए. जब शरीफ अपना दुखड़ा रो रहे थे, तब सामने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठे थे.

शहबाज तो गिड़गिड़ाने लगे

SCO समिट में शरीफ ने पानी को इस क्षेत्र की 'जीवन-रेखा' बताया और कहा कि यह लाखों लोगों का जीवन बनाए रखता है, खेती में मदद करता है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है. शरीफ ने कहा, 'पानी का इस्तेमाल हथियार के तौर पर नहीं होने दिया जाएगा.' उन्होंने तर्क दिया कि साझा जल संसाधनों का इस्तेमाल दबाव डालने या राजनीतिक फायदा उठाने के जरिया के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए.

भारत ने अपनाया सख्त रुख

उन्होंने कहा, 'हमारे साझा जल संसाधनों से जुड़ी संधियां गंभीर और इंटरनेशनल कमिटमेंट्स हैं. ये राजनीतिक सुविधा के मामले नहीं हैं, जिन्हें अपनी मर्जी से दरकिनार किया जा सके. इनका बिना किसी शर्त के पालन किया जाना चाहिए.' शरीफ की यह टिप्पणी हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के उस फैसले को भारत की तरफ से खारिज किए जाने के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि 1960 की सिंधु जल संधि कानूनी रूप से बाध्यकारी बनी हुई है और इस समझौते के तहत विवाद-समाधान तंत्र भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों की जांच जारी रख सकता है. 

भारत का कहना है कि ट्रिब्यूनल का गठन गैर-कानूनी तरीके से किया गया है और इस मामले पर उसका कोई अधिकार-क्षेत्र नहीं है.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पानी के विवाद को क्षेत्रीय शांति के बड़े मुद्दे से भी जोड़ा और कहा कि दक्षिण एशिया स्थायी शांति के बिना अपनी पूरी क्षमता हासिल नहीं कर सकता. उन्होंने साझा जल संसाधनों के प्रबंधन के लिए कूटनीति और क्षेत्रीय सहयोग की ज़रूरत पर जोर दिया.

सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले (जिसमें 26 लोग मारे गए थे) के बाद भारत ने इस संधि के कामकाज को रोक दिया था, तब से यह संधि ठंडे बस्ते में है.

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश

शरीफ की ये टिप्पणियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के SCO शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के बाद आईं, जिसमें भारत ने आतंकवाद को लेकर आक्रामक रवैया अपनाया. PM मोदी ने SCO सदस्य देशों से आतंकवाद का समर्थन करने वाले पूरे इकोसिस्टम के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया, जिसमें टेरर फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित पनाहगाह शामिल हैं.

Reactions

Post a Comment

0 Comments