G NEWS 24 : सहा. जेडओ से मारपीट करने वाले पेट्रोल पम्प संचालक पर एफआईआर दर्ज !

नाले की सफाई करा रहे थे हेल्थ ऑफिसर...

सहा. जेडओ से मारपीट करने वाले पेट्रोल पम्प संचालक पर एफआईआर दर्ज !

ग्वालियर। ट्रांसपोर्ट नगर में हुए जलभराव को खोलने के लिए गए सहायक क्षेत्राधिकारी के साथ पेट्रोल पंप संचालकों ने मारपीट कर दी। जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या का हल नहीं हो पाया। इसके चलते सहायक क्षेत्राधिकारी ने मारपीट की बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। निगम अधिकारियों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर का भ्रमण किया गया था।  इस दौरान आमजनों ने जलभराव की समस्या बताई थी। 

अधिकारियों ने जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए थे, जिसके बाद 26 अगस्त को सहायक क्षेत्राधिकारी अंशुमन सिंह तोमर, वार्ड हेल्थ ऑफिसर, सहायक वार्ड हेल्थ ऑफिसर के साथ नाले की सफाई करा रहे थे तब उन्होंने देखा कि ट्रांसपोर्ट नगर एवं मार्केट का पानी भदौरिया पेट्रोल पंप के सामने नाले में लगी जाली में फंसे कचरे एवं कपड़ों के कारण नहीं निकल रहा है। 

सहायक क्षेत्राधिकारी ने जब जाली हटाने के लिए कहा तो उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दी। इस मामले की शिकायत सहायक क्षेत्राधिकारी ने पहले नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से की, अधिकारियों के निर्देष पर सहायक क्षेत्राधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की तथा शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments