G News 24 : बिप्लब देव को बनाया गया मध्यप्रदेश प्रभारी,तो हरियाणा और छत्तीसगढ की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को मिली !

मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी अभी डॉ. महेन्द्र सिंह के पास थी...

 बिप्लब देव को बनाया गया मध्यप्रदेश प्रभारी,तो हरियाणा और छत्तीसगढ की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को मिली !

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को 36 राज्यों केन्द्र शासित राज्यों में पार्टी के नये प्रभारियों और 24 राज्यों में सह-प्रभारियों की घोषणा की गयी है। मध्यप्रदेश से बिप्लब देव का प्रभारी बनाये गये जबकि राजस्थान में पहले डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल प्रभारी थे। वहीं, मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. महेन्द्र सिंह के पास थी।

नयी सूची के अनुसार स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी नियुक्त, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 3 अन्य नेताओं को भी दो-दो प्रदेशों का प्रभारी बनाया गया है, बिहार में हरीश द्विवेदी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तरप्रदेश में 4 सह-प्रभारी नियुक्त किये गये है।

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोई सह-प्रभारी नहीं

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा ने कोई सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया है। इसमें अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप शामिल है। मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में भी सिर्फ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, कोई सह-प्रभारी नहीं है।

एंटनी प्रभारी और सह-प्रभारी दोनों बने, यूपी में 4 सह-प्रभारी बने; 4 खास फैक्ट्स

5 राज्यों में दो-दो सह-प्रभारी: असम, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु में दो-दो सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 

महाराष्ट्र में 3 सह-प्रभारी: बैजयंत जय पांडा प्रभारी हैं। वहीं, अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी बनाए गए हैं।

अनिल एंटनी को दो राज्यों में दोहरी जिम्मेदारी: अनिल एंटनी नगालैंड के प्रभारी बनाए गए हैं। वे गोवा के सह-प्रभारी भी होंगे।

UP में 1 प्रभारी के साथ 4 सह-प्रभारी: विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है, जबकि उनके साथ चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments