विसर्जन के लिए 15 गाड़ियां रहेंगी तैनात...
प्रमुख चौराहों पर गंगा जल युक्त जल में होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन !
ग्वालियर। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयासों से शुक्रवार को प्रत्येक चौराहे पर गंगाजल युक्त जल में छोटी छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा वाहन संचालित किए जाएंगे जिनमें पानी से भरा टैंक रखे जाएंगे, साथ ही कर्मचारियों को वाहनों के साथ तैनात किया जाएगा, जो कि भक्तों से गणेश प्रतिमाओं को लेकर उनके सामने ही विसर्जन करेंगे। इसके बाद इन सभी प्रतिमाओं को सागर ताल के पास बने अस्थाई गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन कुंड में विसर्जित कर दिया जाएगा। यह सभी वाहन दोपहर 12 बजे जीवाजी क्लब से रवाना किए जाएंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के संस्थापक भूपेन्द्र जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को गणेश चतुर्दशी के अवसर पर शहरभर में आमजनों के घरों पर विराजित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। चूंकि गणेश प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन के लिए सागर ताल के पास अस्थाई कुण्ड बनाया गया है, जिसके चलते आमजनों को गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करने में आम जनों को परेशानी ना हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा 15 वाहन संचालित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे जीवाजी क्लब से इन वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद यह वाहन बारादरी, इंदरगंज, महाराज बाडा, कटोराताल, किला गेट, हजीरा, थाटीपुर, सिटीसेंटर, नाका चंद्रवदनी, कम्पू, आदि चौराहे पर तैनात किए जाएंगे। कटोरा ताल पर 2 वाहनों को रखा जाएगा। इसके बाद इन वाहनों को अस्थाई कुण्ड पर ले जाकर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा।




0 Comments