परियोजना से ग्वालियर के हर घर तक पहुंचेगा चंबल का पानी...
ग्वालियर-मुरैना के लिए जीवन रेखा साबित होगी,458 करोड़ रुपए की चंबल-कोतवाल जल परियोजना:सिंधिया
ग्वालियर। रविवार को चंबल–कोतवाल जल परियोजना के अंतर्गत कोतवाल डैम स्थित निर्माणाधीन इंटेकवेल, सांक नदी पर बन रहे पाइपलाइन ब्रिज तथा बानमोर के पास पाइपलाइन बिछाने के कार्य का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं परियोजना से जुड़े प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ग्वालियर-मुरैना की भविष्य की जलापूर्ति को मजबूत करने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ग्वालियर-मुरैना के लिए यह जीवन रेखा साबित होगी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 150 एमएलडी पानी ग्वालियर पहुंचेगा लगभग ₹458 करोड़ की लागत से चंबल–कोतवाल जल परियोजना को विकसित किया जा रहा है। इसके तहत चंबल नदी और कोतवाल डैम से पानी लेकर ग्वालियर तक पहुंचाया जाएगा।
किसानों को भी मिलेगा लाभ
क्षेत्र के विकास में घरेलू जलापूर्ति के साथ किसानों के लिए सिंचाई की स्थायी व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य के तहत चंबल-पार्वती-सिंध परियोजना सहित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं पर कार्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि माधवराव सिंधिया सिंचाई योजना सहित क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से बड़ी मात्रा में कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।




0 Comments