G News 24 : वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर एनकाउंटर में हुआ ढेर !

 पुलिस ने रुकने को कहा,तो करने लगा फायरिंग और जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया...

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर एनकाउंटर में हुआ ढेर !

वाराणसी। वाराणसी में 30 लाख के इनामी एक नक्सली कमांडर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है. मारे गए नक्सली कमांडर की पहचान बृजेश गंजू के रूप में है. बृजेश गंजू झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कमांडर बताया जाता है. उस पर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख और NIA द्वारा 5 लाख का पुरस्कार घोषित किया जा चुका था. बताया जाता है कि वो वाराणसी में अपने एक साथी के साथ बाइक से मुगलसराय की ओर जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को कहीं से खबर मिल गई. पुलिस ने जब उसे रोकने को कहा तो बृजेश ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी, फिर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

रामनगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय जाने वाले रास्ते पर झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के के कमांडर बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता पुत्र पंचू गंजू निवासी लूटू थाना लवलंग, जनपद-चतरा झारखंड अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से तेघरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था. 

ATS DSP और कांस्टेबल के जैकेट पर लगी गोली

मुखबिर की सूचना पर उसको रोक कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह रुकने के बजाय गाड़ी से कूद कर और पुलिस वालों पर फायर करना शुरू कर दिया. जिसमें क्रॉस फायरिंग में उसको गोली लगी और यूपी ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी बदमश द्वारा फायर की गई बुलेट लगी. बृजेश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments