यह बिल भारत का नहीं बल्कि इंडोनेशिया के एक आइलैंड का है...
पार्टी करने गए लोगों ने रेस्टोरेंट पर जमकर खाया खाना,सिर्फ17 आइटम का बिल आया 62 लाख !
दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट पर पार्टी करना किसे नहीं पसंद. लेकिन कई लोग जब रेस्टोरेंट जाते हैं तो खाना तो दिल खोलकर खाते हैं, लेकिन जब बिल बनता है तो उनके होश फाख्ता हो जाते हैं. ऐसी ही एक बिल की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें पार्टी का बिल करीब 62 लाख दिखाई दे रहा है. इस बिल की खास बात यह है कि हर खाने के आइटम को इतना दिल खोलकर मंगाया गया है कि लोग कह रहे हैं अब जेब खोलने में दिक्कत जरूर आएगी.
रेस्टोरेंट में खाने का बिल आया 62 लाख ...
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बिल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें 17 आइटम का बिल करीब करीब 62 लाख है. हालांकि यह बिल भारत का नहीं बल्कि इंडोनेशिया के एक आइलैंड का है. तस्वीर में छपे बिल के अनुसार यह प्रसिद्ध भारतीय रेस्टोरेंट "Queen's of India" जिसे Queens Tandoor भी कहा जाता है की नुसा दुआ ब्रांच का पता इसमें छपा हुआ है. बिल में सभी आइटम पर इंडोनेशिया के रुपिया के हिसाब से रकम तय की गई है जो कुल मिलाकर 61 लाख 68 हजार 100 रुपये दिखाई दे रही है.
भारतीय मुद्रा में करीब 34 हजार रुपये है इतनी रकम
हालांकि यह रकम जितनी बड़ी दिख रही है असल में उतनी बड़ी नहीं है लेकिन फिर भी अगर इसे भारतीय रुपये में बदला जाए तो यह काफी मोटी रकम बनती है जो करीब 34 हजार रुपये बैठती है. इतनी रकम भी रेस्टोरेंट पर खर्च करना काफी साहस भरा काम है. हालांकि इंडोनेशिया के टूरिस्ट प्लेसेस में आमतौर पर रेस्टोरेंट महंगे ही होते हैं. ऐसे में अब यह बिल इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
यूजर्स बोले, इतने में तो पूरा मोहल्ला खा लेगा
पोस्ट को Anup shukl नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इतनी तो मेरी महीने की सैलरी भी नहीं है. एक और यूजर ने लिखा...इस रकम में तो चमचमाती लग्जरी एसयूवी आ जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बिल इंडोनेशियन करेंसी के हिसाब से है. फिर भी इतने में पूरा मोहल्ला खा लेगा.




0 Comments