G NEWS 24 : हीरामन भुमिया के दरबार में 10 सितंबर को जुटेंगे श्रद्धालु, रातभर चलेगा मेला समारोह

भजन-कीर्तन के साथ होगा शुभारंभ...

हीरामन भुमिया के दरबार में 10 सितंबर को जुटेंगे श्रद्धालु, रातभर चलेगा मेला समारोह

ग्वालियर। सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुरा स्थित श्री श्री 1008 बाबा हीरामन (भुमिया) मंदिर पर वार्षिक मेला समारोह का आयोजन 9 और 10 सितंबर को किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ 9 सितंबर को भजन-कीर्तन के साथ होगा, जबकि मुख्य आयोजन 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार मुख्य दिवस पर सुंदरकांड, हवन-पूजन और कन्या भोज के बाद सर्पदंश एवं विषबेल से पीड़ित लोगों के ‘बंध काटने’ का पारंपरिक अनुष्ठान किया जाएगा। 

आयोजकों का दावा है कि इस आयोजन में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचते हैं और बंध काटने का क्रम रातभर चलता है। बाबा हीरामन (भुमिया) के भगत अर्जुनसिंह प्रजापति ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके अनुसार सर्पदंश अथवा विषबेल से पीड़ित लोगों को मंदिर की परिक्रमा कराने और इसके बाद मंदिर के समक्ष पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान किए जाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मेले के आयोजन को लेकर श्री बाबा हीरामन (भुमिया) स्मृति सेवा समिति, ग्वालियर द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियां गठित की गई हैं। भगत अर्जुनसिंह प्रजापति, मेला प्रभारी जवाहर प्रजापति एडवोकेट एवं दौलतराम प्रजापति सहित समिति के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। 

आयोजन से जुड़े रामनरेश राठौर, रामलखन वर्मा, रामवरण सिंह गुर्जर, गोपाल प्रजापति, पूरनचंद्र शिवहरे, पप्पू कुशवाह, प्रेमसिंह राजौरे, सूबेदार, बच्चू चौहान, भग्गीसिंह कुशवाह, दिलीपसिंह कुशवाह, राजू रौतेला, सोहनसिंह कुशवाह, दीना ठेकेदार, मदन प्रजापति, सीताराम बाथम, रिंकू राठौर, केशव प्रसाद, रामेश्वर भगतजी, रमेश रौतेले, प्रहलाद प्रजापति और करन कुशवाह सहित अन्य लोगों ने धर्मप्रेमी नागरिकों से मेले में शामिल होने का आग्रह किया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments