G News 24 : तिरंगा यात्रा में पुलिस ने यातायात नियमो का उलघन्न करने पर विधायक प्रीतम लोधी का काटा चलान !

 प्रीतम सिंह लोधी ने कानून का सम्मान करते हुए स्वयं अपनी बाइक का भरा चालान ...

तिरंगा यात्रा में पुलिस ने यातायात नियमो का उलघन्न करने पर विधायक प्रीतम लोधी का काटा चलान !

पिछोर। सड़कों पर लहराता तिरंगा, हाथों में राष्ट्रध्वज और गूंजते देशभक्ति के नारों के बीच हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवाओं ने बाइक पर सवार होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया,वही इस तिरंगा यात्रा में पुलिस ने यातायात नियमो का उलघन्न करने पर  पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का चालान काट दिया। 

रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने रेस्ट हाउस स्थित जन सेवा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली शुरू होते ही बड़ी संख्या में बाइक सवार युवा तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल पड़े। माहौल में देशभक्ति का जोश दिखाई दिया और भारत माता की जय तथा हर घर तिरंगा के नारों से नगर गूंज उठा।

रैली के बीच विधायक ने खुद कटवाया चालान

इस बाइक रैली के दौरान एक ऐसा प्रसंग भी सामने आया, जिसने पूरे आयोजन को अलग संदेश दे दिया। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाइक सवारों को रोका और यातायात नियमों का पालन कराने की कार्रवाई की। इसी दौरान विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कानून का सम्मान करते हुए स्वयं अपनी बाइक का चालान कटवाया। विधायक के इस कदम को मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने सराहा।

विधायक ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे खुद भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बाइक चलाने वाले युवाओं और क्षेत्रवासियों से हमेशा हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

चालान ने दिया अलग संदेश

देशभक्ति के नारों के बीच विधायक द्वारा खुद अपनी बाइक का चालान कटवाने का घटनाक्रम रैली में चर्चा का विषय रहा। विधायक ने इसे कानून के प्रति सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी केवल आम नागरिक की नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की भी है। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और युवाओं से भी यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई। इस तरह पिछोर में निकली हर घर तिरंगा’ बाइक रैली ने एक ओर जहां नगर को देशभक्ति के रंग में रंगा, वहीं विधायक द्वारा खुद चालान कटवाने के घटनाक्रम ने देशभक्ति के साथ कानून और अनुशासन के पालन का संदेश भी दिया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments