G NEWS 24 : भोपाल में बारिश के बीच गूंजा तिरंगे का जयघोष !

युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा...

भोपाल में बारिश के बीच गूंजा तिरंगे का जयघोष !

भोपाल। राजधानी भोपाल में 9 अगस्त की सुबह देशभक्ति का जोश देखने को मिला। बारिश के बीच युवाओं ने टीटी नगर स्टेडियम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। 

इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में युवा यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़े। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी शुरुआत की गई। 

अभियान के माध्यम से नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता करने की अपील की गई। बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा ने राजधानी के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments