G News 24 : आज 28 अगस्‍त को रक्षाबंधन,इन सबके बीच इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी !

 रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण और पंचक ! 

आज 28 अगस्‍त को रक्षाबंधन,इन सबके बीच इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी !

आज 28 अगस्‍त को रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण और पंचक का संयोग बन रहा है. जिससे लोगों में उलझन की स्थिति है कि आखिर किस समय राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा. जानें आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, पूर्णिमा तिथि और ग्रहण-पंचक समय व उनका असर.28 अगस्‍त को रक्षाबंधन पर राखी बांधने के 4 शुभ मुहूर्त. 

रक्षाबंधन पर इस बार एक साथ इतने खगोलीय और ज्‍योतिषीय योग-संयोग बन रहे हैं कि राखी बांधने का शुभ समय जानना बेहद जरूरी है. दरअसल, आज 28 अगस्‍त 2026 को चंद्र ग्रहण है, साथ ही पंचक काल भी चल रहा है, वहीं सुबह-सुबह ही सावन पूर्णिमा तिथि भी समाप्‍त हो रही है. रक्षाबंधन का त्‍योहार सावन पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है. इसके अलावा राहुकाल का भी ध्‍यान रखना होगा. ऐसे में इस साल बहनों को अपने भाई को राखी बांधने के लिए बहुत ज्‍यादा शुभ समय नहीं मिलेगा.  

 द्रिक पंचांग के अनुसार श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्‍त 2026 की सुबह 09:08 बजे से प्रारंभ होकर 28 अगस्‍त 2026 की सुबह 09:48 बजे तक है. इसलिए उदयातिथि के आधार पर स्‍नान-दान की पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व दोनों ही 28 अगस्‍त को मनाए जा रहे हैं. साथ ही राखी बांधने का पहला शुभ मुहूर्त 28 अगस्‍त की सुबह 09:48 पूर्णिमा तिथि समाप्‍त होने के साथ ही खत्‍म हो जाएगा.  

चंद्र ग्रहण और पंचक 

वहीं साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्‍त की सुबह 06:53 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. इस चंद्र ग्रहण का पीक समय सुबह 09:43 बजे है. हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आने से सूतक काल नहीं रहेगा. इससे राखी बांधने, पूजा-पाठ आदि में कोई बाधा नहीं आएगी. 

वहीं पंचक 27 अगस्‍त की दोपहर 01:35 बजे से प्रारंभ होकर 1 सितंबर 2026 की तड़के सुबह 03:23 बजे तक रहेंगे. इसका भी रक्षाबंधन पर कोई असर नहीं होगा क्‍योंकि ज्‍योतिषाचार्यों के मुताबिक पंचक में राखी बांधने से दोष नहीं लगता है. इस समय में नए काम शुरू करने, घर बनाने, छत डलवाने, लकड़ी का सामान खरीदने, दक्षिण दिशा की यात्रा करने जैसे कामों पर ही रोक होती है. 

रक्षाबंधन पर राहुकाल 

हालांकि राहुकाल में राखी बांधना बेहद अशुभ होता है. आज 28 अगस्‍त को राखी के दिन राहुकाल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक है. इस समय में बहन भाई को राखी बांधने से बचें क्‍योंकि धार्मिक मान्‍यता है कि राहुकाल में राखी नहीं बांधना चाहिए. रावण की बहन सूर्पणखा ने उसे राहुकाल में राखी बांधी थी और फिर उसका विनाश हो गया था. 

राखी बांधने के आज के 3 शुभ मुहूर्त 

  1. राखी बांधने का सुबह का मुहूर्त - सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक (यह रक्षाबंधन मनाने का सर्वश्रेष्‍ठ मुहूर्त है) 
  2. अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11: 56 बजे से 12:48 बजे तक (लेकिन इस बीच 12:22 बजे तक राहुकाल है लिहाजा इसके बाद 12:48 बजे तक केवल 26 मिनट में ही राखी बांधना शुभ रहेगा) 
  3. राखी बांधने का शाम का मुहूर्त - शाम 06:47 बजे से शाम 07:10 बजे तक और 07:44 बजे से रात 09:23 बजे तक.

Reactions

Post a Comment

0 Comments