G News 24 : भारत सरकार अप्रैल-मई 2027 में जारी कर सकती है है प्लास्टिक के नोट !

 आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी यानी एमपीसी हुआ निर्णय ...

भारत सरकार अप्रैल-मई 2027 में जारी कर सकती है है प्लास्टिक के नोट !

नई दिल्ली। पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट अगले साल अप्रैल-मई के बीच लॉन्च होंगे। यह जानकारी आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी यानी एमपीसी की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि शुरूआत में कम वैल्यू के पॉलीमर करेंसी नोट जारी किए जाएंगे। नोटस का मार्केट में सर्कुलेशन और इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। 

दुनिया के कई देशों जैसे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में पॉलीमर करेंसी नोट 30 साल से भी अधिक समय तक सफलतापूर्वक उपयोग में रहे है। भारत में कागजी नोट, विशेषकर 10, 20 और 50 के छोटे नोट बहुत जल्द गंदे हो जाते है या फटने लगते है। गवर्नर ने कहा कि पॉलीमर नोट आने से इनकी उम्र बढेगी पानी या नमी से ये खराब नहीं होंगे और बार-बार नए नोट छापने का सरकारी खर्च भी कम होगा।

पॉलीमर नोट लाने की मुख्य वजहें

लंबी उम्र- ये नोट पानी, धूल और गंदगी से खराब नहीं होते है और आसानी से फटते भी नहीं है।

नकली नोटों पर लगाम- पॉलीमर शीट पर एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स आसानी से जोडे जा सकते है जिससे नकली नोट बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

छपाई खर्च में बचत- कागजी नोट जल्दी खराब होते है जिससे छपाई का खर्च बढता है। एफवाए25 में आरबीआई ने कागजी नोटों की छपाई पर 6372.8 करोड खर्च किए थे। पॉलीमर नोट लंबे चलेंगे जिससे बार-बार छापने का खर्च घटेगा

Reactions

Post a Comment

0 Comments