2 युवकों ने उसे जबरन ऑटो में बैठाया और पानी में नशीली दवा मिलाकर बे-होश किया ...
19 वर्षीय युवती का अपहृत करके,बेहोशी की हालत में उससे किया गैंगरेप,निर्वस्त्र कर झाडि़यों में फेंका !
ग्वालियर। गैंगरेप और अपहरण से शिकार 19 वर्षीय युवती का मामला सामने आया है। यह आरोप है कि 2 युवकों ने उसे जबरन ऑटो में बैठाया और पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गयी। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिये युवती को 3 थानों में भटकना पड़ा। वह सबसे पहले गिरवाई थाने पहुंची। लेकिन वहां महिला अधिकारी मौजूद नहीं होने की बात कहकर उसे दूसरे थाने में जाने के लिये कहा गया। इसके बाद परिजन उसे माघौगंज थाने लेकर पहुंचे।
वहां महिला अधिकारी की मौजूदगी में उसकी शिकायत सुनी गयी और शून्य जीरो पर एफआईआर दर्ज की गयी। घटना की शुरूआत विश्वविद्यालय थाना इलाके के अलकापुरी चौराहे से होने की वजह से केस डायरी विश्वविद्यालय थाने भेजी गयी है। केस डायरी मिलते ही शनिवार का विश्वविद्यालय पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है मामला
घटना 4 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे की है। युवती महाराज बाड़े जाने के लिए निकली थी। अल्कापुरी चौराहे के पास आरोपी छोटू खान अपने ऑटो के साथ पहुंचा और उसे ऑटो में बैठने के लिए कहने लगा। युवती ने ऑटो में बैठने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद छोटू खान ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान ऑटो की पिछली सीट पर बैठे नरेश कुशवाह ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन ऑटो में खींचकर बैठा लिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे लेकर वहां से चले गए।
जबरन बोतल से पानी तो हुई बेहोश
ऑटो में बैठाने के बाद दोनों आरोपियों ने युवती के साथ अभद्रता की और उसे जबरन बोतल से पानी पिलाया। युवती के अनुसार, पानी में संभवतः नींद या नशे की दवा मिली हुई थी। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गयी। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ गलत काम किया।
शाम लगभग 4 बजे जब युवती को होश आया तो वह बेला की बावडी इलाके में झाडि़यों के बीच पड़ी थी। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पास मं उसके कुछ कपड़े पड़े थे। युवती ने कपड़े पहने और एक महिला से जगह के बारे में पूछा। महिला ने उसे बताया कि वह बेला की बावडी इलाके में है। इसके बाद युवती ने आसपास मौजूद लोगों स मदद ली और परिजनों को घटना के बारे में बताया।



0 Comments