G News 24 : 19 अगस्त को मिलेगा लाडली बहनों को रक्षाबंधन का गिफ्ट,खाते में आएंगे 1750 रुपये !

 सीएम यादव 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे...

19 अगस्त को मिलेगा लाडली बहनों को रक्षाबंधन का गिफ्ट,खाते में आएंगे 1750 रुपये !

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को उपहार देने वाले हैं. वह 19 अगस्त को मैहर जिले से एमपी की महिलाओं को लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के अंतर्गत मिलने वाली राशि 1500 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे, लेकिन महिलाओं के लिए गिफ्ट यह होगा कि सीएम इस राशि के अतिरिक्त 250 रुपये भी खातों में भेजेंगे. कुल मिलाकर इस महीने लाडली बहनों के खाते में 1750 रुपये आएंगे.

लाडली बहनों को मिला वाले सीएम के उपहार की तारीख भी नजदीक आ गई है. मैहर में कार्यक्रम में दौरान सीएम 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के लिए अगली किस्त ट्रांसफर करेंगे. सरकार की यह 39वीं किस्त होगी.

पिछले महीने भिंड से ट्रांसफर की थी राशि

सीएम डॉ मोहन यादव ने पिछले महीने की राशि  1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों को 12 जुलाई को खातों में ट्रांसफर की थी. भिंड के लहार से योजना की किस्त जारी करते हुए बहनों के खातों में सीधे 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. उस दौरान सीएम ने एक सरकारी योजना 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' शुरू करने का ऐलान कर दिया.

ऐसे चेक करें आपका नाम 

लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर महिलाएं जान सकती हैं कि उनकी अगली किस्त खाते में आएगी या नहीं. वेबसाइट के होम पेज पर 'अंतिम सूची (Final List)' या 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें. फिर कैप्चा भरकर ओटीपी हासिल करें और उसे सत्यापित करें.

ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी. यदि इस सूची में आपका नाम मौजूद है, तो आपको अगली किस्त का लाभ मिलेगा. वहीं यदि नाम सूची में नहीं है, तो 1500 रु.की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं की जाएगी. सरकार की सलाह है कि सभी बिनिफिश्यरीज समय-समय पर अपनी एलिजिबिलिटी और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन जरूर जांचते रहें. ताकि किसी भी तरह की समस्या होने पर समय रहते उसका समाधान कराया जा सके.


Reactions

Post a Comment

0 Comments