G News 24 : आज से आधुनिकतम ‘आधार सेवा केंद्र’ का संचालन आम जनता के लिए हुआ प्रारंभ !

 ग्वालियर को मिली अत्याधुनिक ‘UIDAI संचालित आधार सेवा केंद्र’ की बड़ी शौगात...

आज से आधुनिकतम ‘आधार सेवा केंद्र’ का संचालन आम जनता के लिए हुआ प्रारंभ !

ग्वालियर। आधार सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पहले नए आधुनिकतम ‘आधार सेवा केंद्र’ का संचालन आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया है।

सचिन तेंदुलकर रोड स्थित इस सर्वसुविधायुक्त केंद्र का औपचारिक उद्घाटन जिला कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर UIDAI राज्य कार्यालय, भोपाल के निदेशक सुमित मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय तक मध्य प्रदेश में UIDAI द्वारा सीधे संचालित आधार सेवा केंद्र केवल इंदौर और भोपाल में ही थे। इन दोनों केंद्रों की सेवाओं पर आम जनता का इतना अटूट विश्वास है कि प्रदेश के कोने-कोने से नागरिक अपने आधार संबंधी कार्यों के लिए वहाँ आते रहे हैं। 

जनता के इसी भरोसे को देखते हुए भारत सरकार ने देश के लगभग हर जिले में UIDAI के अपने आधार सेवा केंद्र शुरू करने की पहल की है। इसी कड़ी में अब ग्वालियर में इस सुविधा की शुरुआत की गई है। 

इस केंद्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण सर्विस देने के लिए आधार सेवा केंद्र मैनेजर भी उपस्थित रहेंगे। इसे पूरी तरह से सुलभ बनाने के लिए दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए खास सर्विस काउंटर बनाए गए हैं। 

सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा केंद्र,ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से बचेगा समय

UIDAI का यह नया केंद्र सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा,जिससे कामकाजी लोगों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, यहाँ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी व्यवस्था है ताकि नागरिक अपनी सुविधानुसार समय (टाइम स्लॉट) बुक कर सकें और बिना ज्यादा इंतज़ार किए अपना कार्य करा सकें। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments