G NEWS 24 : अपर आयुक्त ने जनसुनवाई के दौरान सुनी आमजन की समस्यायें

दिए निराकरण के निर्देश...

अपर आयुक्त ने जनसुनवाई के दौरान सुनी आमजन की समस्यायें

ग्वालियर। आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 41 छत्री बाजार के निवासीगणों ने आवेदन देकर अवैध गुमटी को हटवाये जाने के संबंध में, वार्ड 35 नई सड़क निवासी कंचन लाक्षाकार ने सरकारी वाचनालय पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाये जाने के संबंध में, वार्ड 60 हुरावली ए ब्लॉक के निवासीगणों ने शीतला गार्डन वाली गली में अधूरे पडे सीवरेज कार्य को पूर्ण कराये जाने के संबंध में, वार्ड 1, बीस सूत्रीय नगर जनकताल बहोडापुर निवासी जयराम पाल ने अवैध रूप से संचालित भैंस डेयरियों से निकलने वाले गोबर को नालियों में बहाने से होने वाली समस्या के निदान के संबंध मंे अपना आवेदन अपर आयुक्त को दिया। 

जिस पर अपर आयुक्त ने आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कुछ समस्याओ का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 40 से अधिक आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments