बालेन सरकार रीसेटलमेंट प्लान के बिना अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने का कर रहे हैं विरोध ...
नेपाल का Gen Z..फिर सड़कों पर उतरा,जिस बालेन शाह को सत्ता में लाए उन्हीं को घेरा !
नेपाल में जिस सरकार को लाने के लिए जेन जी सड़कों पर उतर गए थी. अब वही सरकार आम जनता के निशाने पर आ चुकी है. काठमांडू में आज सैकड़ों लोग सरकार की ओर से रीसेटलमेंट प्लान के बिना अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने के कदम के विरोध में सड़कों पर उतरे. यह प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ पहली बड़ी चुनौती है. उन्होंने ही पिछले साल जे जी की ओर से हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया था. इस प्रदर्शन के चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और उनकी टीम का शासन खत्म हो गया था.
सड़कों पर उतरा जेन जी
काठमांडू महानगर पुलिस के खिलाफ शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन कई दिनों से जारी है. प्रदर्शन तब और तेज हो गया, जब कई युवाओं ने सरकार की ओर से भूमिहीन लोगों को बेदखल करके राहत केंद्रों में भेजने की आलोचना की. इस नए विरोध प्रदर्शन में बेदखल किए गए लोगों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को उजागर किया है. प्रदर्शन में जेन जी भी शामिल हैं. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शन में कुछ कार्यकर्ताओं, छात्रों और पत्रकारों को गिरफ्तार भी किया गया है. खासतौर पर उन्हें, जिन्हें जबरन हिरासत केंद्रों में रखा गया है.
जेन जी ने खुद को लगाई आग
नेपाल में इस महीने की शुरुआत में 25 साल के प्रदर्शनकारी गणेश नेपाली ने काठमांडू में खुद को आग लगा ली थी, क्योंकि शहर की पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल पर व्हील लॉक लगा दिया था. आज का प्रदर्शन जॉइंट नेशनल स्क्वैटर्स की ओर से काठमांडू में सरकारी दफ्तर के बाहर हुआ था. इसमें भारी संख्या में लोग 'गरीबों के खिलाफ अत्याचार बंद करो, मानवाधिकारों का सम्मान करो, अवैध गिरफ्तारी बंद करो और झुग्गीवासियों को आश्रय प्रदान करो' जैसे नारों वाले प्लेकार्ड्स लाए थे.
भीड़ पर लाठीचार्ज
शुक्रवार को काठमांडू की एक बस्ती में बाढ़ आने के बाद हालात और बिगड़ गए. यहां 150 विस्थापित लोगों को ठहराया गया था. सुरक्षा बलों की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाला गया. अगले दिन बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता वहां स्थिति देखने पहुंचे तो पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. पुलिस कार्रवाई में एक कार्यकर्ता के चेहरे पर चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन कुमार थापा ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए बालेन शाह सरकार की आलोचना की और उनकी रिहाई की मांग की.


0 Comments