G News 24 : ट्रेनों में यात्रियों से करते हैं जबरन वसूली,आरपीएफ ने 4 किन्नरों को हिरासत में ले लिया !

 मुरैना,धौलपुर,मथुरा झांसी आदि रूट पर है कार्रवाई का इंतजार...  

ट्रेनों में यात्रियों से करते हैं जबरन वसूली,आरपीएफ ने 4 किन्नरों को हिरासत में ले लिया !

जबलपुर। रेल मण्डल में ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने की शिकायतों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्यवाही करते हुए 4 किन्नरों को हिरासत में ले लिया है। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं 146-147 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। आरपीएफ को लगातार शिकायत मिलने के बाद कुछ किन्नर ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों से जबरन पैसे मांगते हैं। पैसे नही ंदेने पर वह अभद्रता करते थे। कई बार विवाद व हाथापाई की स्थिति भी बन जाती थी।

रविवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब के निर्देशन में सब-इंस्पेक्टर प्रणीव कुमार, हैड कांस्टेबल प्रेमसिंह और आरक्षक हरिकेश दुबे ने स्टेशन और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच प्लेटफार्म नम्बर 6 के कटनी छोर पर 4 किन्नरों यात्रियों से पैसे मांगते हुए पाये गये। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि वह ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगते है। उनके पास से वसूली गयी नगदी भी जब्त की गयी है।

कटनी से जबलपुर तक करते हैं सफर

पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह कटनी जिले के गायत्री नगर के निवासी है। उनके गुरू का नाम हेमा है। वह प्रतिदिन कटनी से जबलपुर-नरसिंहकपुर और पिपरिया तक ट्रेनों में यात्रा कर यात्रियों से पैसे मांगते थे। गिरफ्तार आरोपियों में लीजा 22, नैनसी 23, तानिया 37 और रीना 26 वर्ष की आयु है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments