बरसात में राहत के लिए नगर निगम अलर्ट...
कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में 24×7 बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम शुरू
ग्वालियर। मानसून के दौरान संभावित जलभराव एवं बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम स्थित फायर ब्रिगेड मुख्यालय में 24 घंटे संचालित होने वाला बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान यदि कहीं जलभराव, बाढ़, आगजनी या अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदा की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर सके।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपदा की सूचना बिना देर किए कंट्रोल रूम को दें तथा अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करें।


0 Comments