G News 24 : 10 जुलाई को न.नि. की अपील समिति सदस्य निर्वाचन के लिये महापौर व पार्षदों का सम्मेलन !

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन के लिये समय-सारिणी जारी... 

10 जुलाई को न.नि. की अपील समिति सदस्य निर्वाचन के लिये, महापौर व पार्षदों का सम्मेलन !

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर की अपील समिति के एक अनारक्षित सदस्य का निर्वाचन 10 जुलाई को होगा। निर्वाचन के लिये महापौर व पार्षदों का सम्मेलन इस दिन जल विहार फूलबाग स्थित नगर निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 403 की उपधारा (4) के तहत निर्वाचन की प्रक्रिया संपादित होगी।  

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी सूचना के अनुसार निर्वाचन की कार्यवाही 10 जुलाई को अपराह्न 2:30 बजे प्रारंभ होगी। नाम निर्देशन पत्र अपराह्न 3:00 बजे से 3:30 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद 3:30 बजे से 3:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान अपराह्न 4:00 बजे से 4:45 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। 

निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही नगर निगम परिषद कार्यालय, जल विहार (फूलबाग), ग्वालियर में संपन्न होगी। इसके लिए नगर निगम ग्वालियर के निर्वाचित महापौर एवं सभी पार्षदों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है।  

Reactions

Post a Comment

0 Comments