GNews 24: बारिश से पहले हर हाल में हो सड़कों का कार्य पूर्ण,अन्यथा अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: निगमायुक्त

 शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों के निर्माण एवं जलभराव वाले स्थानों पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा... 

बारिश से पहले हर हाल में हो सड़कों का कार्य पूर्ण,अन्यथा अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: निगमायुक्त 

ग्वालियर ।  मुख्य मार्गों की जो सड़कें स्वीकृत हो चुकी हैं तथा कार्यादेशजारी हो चुके हैं उन सड़कों को बारिश से पूर्व हर हालत में पूर्ण करें तथा जल भराव वाले सभी चिन्हित क्षेत्रों का कार्य पूर्ण करायें, जिससे बारिष में कहीं भी जल भराव की स्थिति न बने। लापरवाही की स्थिति में सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। उक्ताष्य के निर्देष नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने जनकार्य विभाग की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। 

टीएलसी में आयोजित बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा शहर के क्षतिग्रस्त मुख्य मार्गों के निर्माण एवं जलभराव वाले चिन्हित स्थानों पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त  प्रदीप तोमर,मुनीष सिकरवार, कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, सुरेश अहिरवार, सहायक यंत्री रजनीश गुप्ता,अमित गुप्ता,राजेश परिहार,  अजय शाक्यवार, बृज विहार चंसोलिया, राकेश कुशवाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक में विभिन्न मदों से स्वीकृत मुख्य मार्गों के निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें 95 मार्गों का कार्य किया जाना है। जिसमें से ग्वालियर विधानसभा में 25 सड़कों में से 11 का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 2 सडकों का कार्य चालू है और 10 सड़कों का कार्य अभी अप्रारंभ है।  दक्षिण विधानसभा में 27 सड़कों में से 11 का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 6 सडकों का कार्य चालू है और 2 सड़कों का कार्य अभी अप्रारंभ है।  

ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 33 सड़कों में से 18 का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 6 सडकों का कार्य चालू है और 3 सड़कों का कार्य अभी अप्रारंभ है।  साथ ही ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में 10 सड़कों में से 2 का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 5 सडकों का कार्य चालू है और 1 सड़कों का कार्य अभी अप्रारंभ है।  इसको लेकर निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने सभी अधिकारियो को निर्देषित किया जिन सड़कों का कार्य प्रांरभ नहीं हुआ है उन सड़कों का कार्य 7 दिवस में प्रारंभ करायें और जिनका कार्य चल रहा है उन्हें तत्काल पूर्ण करायें। सड़क निर्माण कार्य  में लापरवाही करने पर सहायक यंत्री अजय शाक्यवार, बीबी चंसोलिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

इसके साथ ही जल भराव वाले चिन्हित स्थानों पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया कि जल भराव वाले स्थानों का कार्य शीघ्र पूर्ण करायें, जिससे बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति न बने। बैठक में बताया गया कि ग्वालियर विधानसभा में जल भराव वाले 72 क्षेत्रों में से 32 का निराकरण कर दिया गया है। शेष पर कार्य चल रहा है। इसी के साथ ही पूर्व विधानसभा में 90 क्षेत्रों में से 46 का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष पर कार्य चल रहा है। दक्षिण विधानसभा में 34 क्षेत्रों मे से 23 क्षेत्रों का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष पर कार्य चल रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण विधानसभा में 40 क्षेत्रों मे से 17 क्षेत्रों का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष पर कार्य चल रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments