जूनियर वर्ग के लिए कुल 20 चयनित बालिकाओं का हुआ है चयन...
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ग्वालियर टीम का चयन संपन्न !
ग्वालियर । डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन, ग्वालियर के सचिव शिव वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि जुलाई माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आज ग्वालियर टीम की चयन प्रक्रिया जेसी मिल्स स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स बिरला नगर हजीरा पर आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में जूनियर वर्ग की कुल 40 बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें से 20 बालिकाओं का चयन प्रशिक्षण कैंप के लिए किया गया है। इन 20 चयनित बालिकाओं में से कैंप के माध्यम से 16 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों के नाम:
भूमिका बघेल, सुनाली कनेरिया, संजीवनी कुशवाह, किरण पाल, पायल कुशवाह, अर्पिता, सुप्रिया सेन, निधि गुर्जर, कृति भार्गव, प्रकृति, समृद्धि, अंशिका बघेल, नव्या शर्मा, लक्षिता नरवरिया, खुशबू पाल, संजना प्रजापति, सुजाता, मोहिनी, तनुष्का, लक्ष्मी एवं हिमांशी परमार।
चयन प्रक्रिया में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के कोच विनय कदम, महिला फुटबॉल एसोसिएशन की सदस्य अंकिता जादौन, सहायक कोच दृष्टि भार्गव, राहुल यादव, प्रियांशु चौहान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


0 Comments