G News 24 : अमेर‍िका और ईरान डील की खबर से क्रूड ऑयल धड़ाम,गोल्‍ड के भाव में लग गई 'आग',

चांदी में भी तेजी,दाम भी चढ़कर यहां पहुंचा रेट...

अमेर‍िका और ईरान डील की खबर से क्रूड ऑयल धड़ाम,गोल्‍ड के भाव में लग गई 'आग', 

अमेर‍िका और ईरान के बीच शांत‍ि समझौते पर सहमत‍ि बनने का असर ग्‍लोबल मार्केट पर द‍िखाई देना शुरू हो गया है. अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप ने जैसे ही डील का ऐलान 'ट्रुथ सोशल' पर क‍िया...कई महीने से र‍िकॉर्ड लेवल पर चल रहे क्रूड ऑयल के दाम धड़ाम हो गए. दूसरी तरफ ग‍िरावट से जूझ रहे सोना के दाम सरपट भागने लगे. यूएस और ईरान के बीच शांत‍ि समझौते को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी, ज‍िस पर अब सहमत‍ि बनने की खबर आई है. इसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को म‍िलेगा. इस खबर का असर ऐसा हुआ क‍ि इंटरनेशनल लेवल पर सोमवार सुबह कॉमेक्‍स पर सोना 93 डॉलर प्रत‍ि औंस से ज्‍यादा चढ़कर 4,332 डॉलर प्रत‍ि औंस पर पहुंच गया.

कुछ द‍िन पहले अमेर‍िका और ईरान के बीच फ‍िर से तनाव बढ़ने की आहट से सोना टूटकर 4100 डॉलर प्रत‍ि औंस के करीब पहुंच गया था. लेक‍िन अब फ‍िर से इसमें तेजी देखी जा रही है. दूसरी तरफ, चांदी का भाव भी 2 डॉलर प्रत‍ि औंस से ज्‍यादा चढ़ गया और यह 70.36 डॉलर प्रत‍ि औंस पर पहुंच गई. इंटरनेशनल लेवल पर कीमत में आने वाले उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को म‍िलता है. अब इंटरनेशनल लेवल पर तेजी आने के बाद एमसीएक्‍स (MCX) और सर्राफा बाजार में भी तेजी आने की उम्‍मीद है. ज‍ियो -पॉल‍िट‍िकल टेंशन के बीच 'सेफ हेवन' माने जाने वाले सोना ने इस बार उल्‍टा ब‍िहेव क‍िया था और इस दौरान लोगों ने सोना से अपना न‍िवेश न‍िकाला था.

घरेलू बाजार में भी आएगी तेजी

अमेर‍िका और ईरान के बीच डील की खबर घरेलू बाजार पर सीधा असर डालेगी. इस खबर के बाद सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो स्‍पॉट मार्केट और एमसीएक्‍स दोनों पर ही जबरदस्‍त तेजी आने की उम्‍मीद है. इससे पहले www.ibjarates.com पर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में सोना और चांदी दोनों में ही तेजी देखी गई थी. www.ibjarates.com पर शुक्रवार शाम को जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला गोल्‍ड 147800 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

22 कैरेट गोल्‍ड का रेट

इसी तरह 23 कैरेट सोना चढ़कर 147208 रुपये और 22 कैरेट वाला गोल्‍ड 135385 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का रेट 110850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. चांदी के रेट में भी तेजी देखी गई और यह 2,42,582 रुपये प्रत‍ि किलो पर पहुंच गई. सरकार ने प‍िछले द‍िनों विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के मकसद से सोने-चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई थी. सरकार की तरफ से सोने के आयात पर कस्‍टम ड्यूटी को 6 प्रत‍िशत से बढ़ाकर सीधा 15 प्रत‍िशत कर द‍िया गया था. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments