G News 24 : खाड़ी युद्ध शुरू होने के बाद से सोना और चांदी दोनों के दाम लगातार गिर रहे हैं !

 ना युद्ध शांत हो रहा और ना तेल के दाम कम हो रहे हैं लेकिन ....

 खाड़ी युद्ध शुरू होने के बाद से सोना और चांदी दोनों के दाम लगातार गिर रहे हैं !

अमेरका-ईरान युद्ध ने भले ही तेल और गैस के दाम में आग लगा दिया है, लेकिन सोना-चांदी खरीदने वालों के ये अच्छा मौका रहा है. युद्ध शुरू होने के बाद से सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट जारी है. युद्ध शुरू होने के बाद से सोना करीब 25000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. वहीं चांदी में 1.25 लाख रुपये तक की गिरावट आ चुकी है. 10 जून को भी सोने की कीमत में गिरावट देखी गई. ग्लैबल मार्केट से लेकर MCX पर सोना सस्ता हो गया.  

10 जून को इंटरेशनल मार्केट में  स्पॉट गोल्ड की कीमत में 40 डॉलर से अधिक की कमी आई है. गोल्ड 4180 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. कल ये 4221 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.  MCX पर सोने की कीमत 23 डॉलर की गिरावट के साथ  1,52,420 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह से MCX पर सिल्वर की कीमत में 428 रुपये की गिरावट आी और 1 किलो सिल्वर के दाम 2,38,100 रुपये पर पहुंच गया.  

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने की कीमत  

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं. यहां आपको बता दें कि हर दिन दो बार ibja सोने-चांदी की रेटलिस्ट जारी करता है. ये सोने की औसत रेट होती है, जिसमें GST, मेकिंग चार्ज जैसे एलिमेट्स नहीं जुड़े होते.  देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में अंतर होता है. सोने की शुद्धता के हिसाब से रेट्स अलग होते हैं.  

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,51,973 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,39,767 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,14,438 रुपये प्रति 10 ग्राम. 
  • 1 किलो चांदी की कीमत 2,45,607 रुपये है.  

बता दें कि चांदी की कीमत 29 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई कीमत 3.86 रुपये प्रति किलो पर थी, जो अब तक 1.41 लाख रुपये तक सस्तीा हो चुकी है. इसी तरह से सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी थी, जो अब तक 25000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है.  

Reactions

Post a Comment

0 Comments