सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में ...
PTS 13वीं वाहिनी ग्वालियर का 10वाँ बैच दीक्षांत, 230 जवान हुए देश सेवा में शामिल !
ग्वालियर। कार्यालय सेनानी, पुलिस प्रशिक्षण शाला, 13वीं वाहिनी मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर में शुक्रवार को "धर्म और कर्तव्य" दोनों साथ 10वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2025-26 का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न हुआ।
3 मई 1957 को गठित इस ऐतिहासिक वाहिनी ने 66 वर्ष पूरे किए
7 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुए 340 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद मध्यप्रदेश की 21 विसबल वाहिनियों से आए 230 नव आरक्षकों ने राष्ट्रध्वज को साक्षी मानकर संविधान की शपथ ली।
नेतृत्व एवं संचालन
समारोह का सफल आयोजन सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का गरिमामय मंच संचालन राजेंद्र गुप्ता, सहायक सेनानी 13वी वाहिनी ने किया।
मुख्य अतिथि IG अरविंद सक्सेना
पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर जोन श्री अरविंद सक्सेना ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान 45 दिन लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी से जवानों को मैदानी अनुभव प्राप्त हुआ। आधुनिक पुलिसिंग में तकनीकी दक्षता और जनसेवा की भावना आवश्यक है।
बैच की विशेषताएँ
1. शैक्षणिक स्तर: 230 जवानों में 58 स्नातक, 76 विज्ञान स्नातक, 23 परास्नातक, 10 इंजीनियर/बी.टेक, 3 एम.टेक, 1 एमबीए, 1 एम.एससी शामिल।
2. प्रशिक्षण: 2180 पीरियड का प्रशिक्षण। पीटी/योग 625, ड्रिल 252, वेपन 184, साइबर क्राइम 10 पीरियड। महाकुंभ-2028 हेतु 12 दिन विशेष प्रशिक्षण।
3. पुरस्कार: सर्वोत्तम प्रथम नव आरक्षक पंकज, 10वीं वाहिनी सागर को 11,000 रुपये। सर्वोत्तम द्वितीय अनीश सिंह, 1ली वाहिनी इंदौर को 2,000 रुपये। आउटडोर प्रथम दिलीप राठौर, 35वीं वाहिनी मंडला को 1,000 रुपये।
4. परेड: परेड कमांडर दिलीप सिंह राठौर एवं टू-इन-कमांड कपिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में 8 टोलियों ने सलामी दी। 340 दिन प्रशिक्षण,21 वाहिनियों से आए जवान।
गौरवशाली इतिहास
मई 1957 से मार्च 1975 तक पूर्वोत्तर राज्यों में तैनात इस वाहिनी को 2 राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 11 सराहनीय सेवा पदक प्राप्त हैं। अंत में सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने अतिथियों, अभिभावकों एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया।


0 Comments