G News 24 : जबरन स्मार्ट मीटर लगाने एवं घोषित-अघोषित बिजली कटौती को लेकर 15 को कांग्रेस का हल्लाबोल !

 रोशनी घर पर कांग्रेस का विशाल जन आंदोलन ...

जबरन स्मार्ट मीटर लगाने एवं घोषित-अघोषित बिजली कटौती को लेकर 15 को कांग्रेस का हल्लाबोल !

ग्वालियर। प्रदेश की भाजपा सरकार और विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आम जनता पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपने, लगातार बढ़ती बिजली समस्याओं, घोषित-अघोषित बिजली कटौती तथा मनमाने और भारी-भरकम बिजली बिलों के माध्यम से किए जा रहे आर्थिक शोषण के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अब सड़क पर उतरकर व्यापक जनसंघर्ष छेड़ेगी। इसी उद्देश्य से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन पर कांग्रेस साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई।  

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 जून सोमवार को प्रातः 10.30 बजे समस्त कांग्रेसजन महल गेट पर एकत्रित होकर रोशनी घर के लिए कूच करेंगे, जहां पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल विशाल जनआंदोलन एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और आम नागरिक शामिल होकर भाजपा सरकार और बिजली कंपनी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने, अघोषित बिजली कटौती समाप्त करने, मनमाने बिजली बिलों की जांच कराने तथा उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की मांग की जाएगी। 

बैठक में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, राजकुमार शर्मा, जेएच जाफरी, मंगल यादव, मेहबूब भाई चेनवाले, भैयालाल भटनागर, रामबाबू श्रीवास, रामनरेश परमार, हरेन्द्र गुर्जर, योगेन्द्र सिंह नौनेरा, पूरन सिंह कुशवाह, पिकंी पंडित, महेश मधुरिया, आदित्य सेंगर, ज्योति सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी कंाग्रेसजनो ने वार्ड 37 से कांग्रेस पार्षद श्रीमती अनीता धाकड़ के पति कांग्रेस नेता मुकेश धाकड़ के दुखद निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।  

Reactions

Post a Comment

0 Comments