G News 24 : ऑनलाइन टास्क देकर,मां-बेटी से 1.27 लाख की कर डाली ठगी,FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस !

 एक टास्क महज 20 मिनट में पूरा करने पर 276 रुपये कमीशन मिला इसके बाद... 

ऑनलाइन टास्क देकर,मां-बेटी से 1.27 लाख की कर डाली ठगी,FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस !

ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला और उसकी मां से 1.27 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन रेटिंग टास्क पूरा करने पर कीमशन का लालच देकर फंसाया। शुरूआत में 276 रुपये का मुनाफा भी हुआ। इसके बाद और रुपये जमा करवा लिए। 1.27 लाख रुपये के टास्क खरीदने के बाद ऑनलाइन 3 लाख रुपये ज्यादा रकम दिख रही थी। यह पैसा निकालने का प्रयास किया तो सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उनसे और पैास मांगा गया तब ठगी के मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में ई-जीरो एफआईआर के बाद पुलिस ने मूल एफआईआर दर्ज कर ली है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजराज विहार में रहने वालीं मानसी सिंह ने मिंत्रा ऑनलाइन शापिंग एप डाउनलोड किया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से मैसेज आया। मौसेज करने वाले ने कहा एप डाउनलोड करने पर उन्हें रेटिंग टास्क ग्रुप में शामिल किया गया है। अगर वह ऑनलाइन रेटिंग देने का टास्क पूरा कर लेंगी तो कमीशन मिलेगा। एक टास्क महज 20 मिनट में पूरा कर लिया। इस पर 276 रुपये कमीशन मिला इसके बाद ऑनलाइन टास्क खरीदती गई और पूरा करती गई। उसकी मां के खाते से वह भुगतान करती थी। मानसी और उसकी मांग को लगा कि घर बैठे पैसा मिल रहा है। जब रकम अधिक हो गई तो यह पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करने का प्रयास किया तब उन्हें ठगी का पता लगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments