GNEWS 24 : LPG को लेकर राहत भरी खबर, भारत पहुंचा 'SYMI'

 गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा एलपीजी टैंकर...

LPG को लेकर राहत भरी खबर, भारत पहुंचा 'SYMI'

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इसके चलते देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े हुए दाम के बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित तरीके से पार कर दो जहाज भारत की ओर बढ़े। इनमें से एक एलपीजी टैंकर सिमी आज सुबह गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच गया है। दोनों जहाजों में कुल 66,392 मीट्रिक टन रसोई गैस भरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक LPG कैरियर 'सिमी' में 21 क्रू मेंबर्स हैं। यह जहाज कतर के रास लफान टर्मिनल से गैस लेकर निकला। वहीं दूसरी शिप एनवी सनशाइन ने गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है। ये शिप भी 18 मई तक न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंच सकती है।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि 'सिमी' नामक एलपीजी टैंकर 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार कर गया, जबकि एनवी सनशान ने भी 14 मई को सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार किया। वहीं एलपीजी टैंकर की आवाजाही ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में तनाव बरकरार है। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से वजह से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि अब तक कुल 13 भारतीय जहाज इस मार्ग से निकल चुके हैं।

दरअसल, मार्शल द्वीप ध्वज वाले पोत 'सिमी' के 19,965 टन एलपीजी लेकर 17 मई को गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। वहीं, वियतनाम ध्वज वाला पोत 'एनवी सनशाइन' यूएई की रुवैस रिफाइनरी से 46,427 टन एलपीजी लेकर चला है और इसके 18 मई को नया मंगलूर पहुंचने की संभावना है। दोनों जहाजों में लदा माल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) का है। मार्च की शुरुआत से अब तक 12 एलपीजी टैंकर और एक कच्चा तेल टैंकर समेत कुल 13 भारतीय जहाज इस समुद्री मार्ग से गुजर चुके हैं। हालांकि, अभी भी खाड़ी क्षेत्र में करीब 12 भारतीय पोत फंसे हुए हैं। इसके अलावा भारत के लिए माल लेकर जा रहे कई विदेशी जहाज भी प्रभावित हैं। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments