GNEWS 24 : IMD ने जारी किया अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंचेगा पारा !

 दहकता हुआ 'आग का गोला' बन गया है सूरज...

IMD ने जारी किया अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंचेगा पारा !

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ दिनों की राहत के बाद उत्तर भारत में सूरज फिर आग उगलने लगा है. झुलसाने वाली तेज गर्मी की वजह से लोग दिन में बाहर निकलने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं. हालांकि, कई राज्य ऐसे हैं, जहां पर बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत है. आइए जानते हैं कि आज 17 जनवरी को देशभर में मौसम कैसा रहेगा. 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज देश का मौसम दो हिस्सों में बंटा नजर आएगा. उत्तरी और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा, जबकि दक्षिणी राज्यों और पूर्वोत्तर में भारी बारिश से लोगों को राहत मिलेगी. दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में आज सूरत आग उगलेगा और पारा 42 डिग्री के पार पहुंच जाने की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को पश्चिम राजस्थान में कई जगहों पर गंभीर लू चलने की आशंका है. इसकी वजह से तापमान 45-47 डिग्री तक जा सकता है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों, मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी लू का प्रकोप रहेगा. इन क्षेत्रों में दिन की गर्मी असहनीय रहेगी, जबकि रात भी गर्मी अपना प्रकोप दिखाएगी. 

दिल्ली-एनसीआर में आज का अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए हीटवेव की चेतावनी है. तेज धूप, शुष्क हवाएं और लू से लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे. इस गर्मी से बचने के लिए दोपहर में घर से बाहर न निकलें तो ही बेहतर रहेगा. 

उत्तर भारत में जहां गर्मी आज अपना कहर बरसाएगी. वहीं, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के दक्षिणी भागों, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. कई स्थानों पर भारी से भी भारी बारिश होने की संभावना है. इसकी वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी. हालांकि, इससे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, नदियों में उफान और यातायात बाधित होने की भी आशंका रहेगी. अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments