G News 24 : अपहरण में आया नया मोड़,FIR होने के बाद युवक-युवती का वीडियो आया सामने,बोले- मर्जी से आये !

 आरोपी जीतू तोमर अपने एक साथी के साथ अब भी फरार है...

अपहरण में आया नया मोड़,FIR होने के बाद युवक-युवती का वीडियो आया सामने,बोले- मर्जी से आये !

ग्वालियर। 17 वर्षीय लॉ छात्रा के दिनदहाड़े लॉ कॉलेज के बाहर से अपहरण मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। आरोपी जीतू तोमर अपने एक साथी के साथ अब भी फरार है। अपहरण बुधवार की दोपहर 2 बजे हुआ था। इस दौरान अपहरणकर्ता जीतू तोमर और छात्रा का वीडियो भी सामने आया है। अपहरणकर्ता जीतू तोमर ने छात्रा के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो में युवक बता रहा है कि मेरा जीतू तोमर है और वह ग्वालियर का निवासी है और साथ में जो उसके बैठी है वह उसकी गर्लफ्रेंड है।

वीडियो में जीतू तोमर ने कहा है कि जो घटना मीडिया पर दिखाई जा रही है। मैंने इसका अपहरण किया है, ऐसा कुछ भी नहीं है। हम दोनों का रिलेशनशिप ढाई साल का है। हम दोनों के बीच एक माह से कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग हो गयी थी। इसी को लेकर मैं कल मिलने आया था। इसके बाद मैं इसे अपने साथ ले गया था।

हम अपनी मर्जी से ही साथ में आये हैं, हमज ल्द ही एक-दो दिन में लौट आयेंगे। हमारे कहने का मतलब बस इतना सा है। मेरे घर वालों को परेशान न किया जाये। यह मेरी गलफ्रेंड है और हमारा ढाई साल का रिलेशन शिप है। हम बहुत ही जल्द घर आ जायेंगे। इसलिये हमारे घर वालों को परेशान ना किया जाये।

घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे कम्पू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया इलाके की है। जानकारी के मुताबिक लॉ छात्रा अपनी सहेली डोली के साथ कॉलेज गेट के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की बलेनो कार में सवार होकर आरोपी जीतू तोमर अपने साथी के साथ वहां पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार रुकते ही आरोपियों ने जबरन छात्रा को खींचकर वाहन में बैठा लिया। सहेली डोली ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और छात्रा को लेकर मौके से फरार हो गए। भागते समय आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन भी छीनकर सड़क पर फेंक गए, ताकि उससे किसी प्रकार का संपर्क न हो सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहरभर में नाकाबंदी कराई गई। हाईवे, टोल प्लाजा और शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

Reactions

Post a Comment

0 Comments