G News 24 : 40 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन !

 बरगी डैम में दर्दनाक हादसा...

40 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 9 की मौत,  9 लोग अब भी लापता,रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन !

जबलपुर। बुधवार 30 अप्रैल को तेज हवाओं के चलते बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। जबलपुर में नर्मदा के बैकवाटर पर बने बरगी डैम में हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कुछ  के लापता होने की जानकारी मिली है. एक क्रूज पर सवार 40 से ज्यादा सवार लोगों में से से  20 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. वहीं  6 लोगों के मौत की खबर भी सामने आई है. फिलहाल, मौके पर राहत बचाव कार्य लगातार जारी है. वहीं सीएम ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। दरअसल, मौसम विभाग ने हादसे के ठीक एक दिन पहले 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद गुरुवार की शाम लगभग 4:30 बजे क्रूज को बरगी डैम के पानी में उतार दिया गया। इसी दौरान, तेज हवा चली और क्रूज पलट गया।

9 लोगों की मौत और 9 लोग अब भी लापता

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 15 लोगों को अब तक सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, 9 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि क्रूज करीब 20 मीटर नीचे डैम के गहरे पानी में फंसा है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

डैम के किनारे से 300 मीटर दूर पानी में हुआ हादसा

यह दुर्घटना बरगी डैम के किनारे से लगभग 300 मीटर दूर पानी में हुई। लोकल प्रशासन, NDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर है और लापता लोगों की खोज में जुटी हुई है। सुबह होते ही जबलपुर में राहत एवं बचाव कार्य को और तेज कर दिया गया। घटनास्थल से आई तस्वीरों में रेस्क्यू टीमों को लगातार पानी में खोजी अभियान चलाते देखा गया।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

इस हादसे ने सुरक्षा मानकों और प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। अब जांच के आदेश दिए जा सकते हैं, ताकि यह मालूम चल सके कि मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद क्रूज को संचालन की अनुमति कैसे मिली। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में 29 यात्रियों को ले जा रही क्रूज बोट पलट गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

प्रशासन पर उठे सवाल

  • इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं—
  • खराब मौसम के बावजूद क्रूज को क्यों अनुमति दी गई?
  • क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था?
  • क्या सभी यात्रियों के पास लाइफ जैकेट थीं?
  • क्या क्रूज की नियमित जांच और मेंटेनेंस हो रही थी?
  • इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।

स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया

बरगी सिटी के सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि अचानक आई आंधी के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

शोक और चिंता का माहौल

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। डैम के आसपास परिजनों की भीड़ लगी हुई है, जो अपने प्रियजनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यह हादसा एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों और मौसम के आकलन की अहमियत को उजागर करता है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments