G News 24 : बे-वजह पुलिस हुई चकरघिन्नी,100 जवान जुटे,450 किमी में लगे 500CCTV तलाशे तब हो पाया खुलासा !

 लॉ कॉलेज की छात्रा के फर्जी अपहरण का खुलासा...

बे-वजह पुलिस हुई चकरघिन्नी,100 जवान जुटे,450 किमी में लगे 500CCTV तलाशे तब हो पाया खुलासा !

ग्वालियर। कॉलेज के बाहर से लॉ छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण करने वाला आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी जीतू तोमर को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर पुलिस ने ऑपरेशन ‘हंट परेड’ चलाया। 12 थानों और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए। आरोपी की तलाश में ग्वालियर से लेकर दतिया, शिवपुरी, झांसी, जालौन, उरई, कानपुर और लखनऊ तक 500 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले गए और सैकड़ों लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी से अवैध पिस्टल बरामद की है। उसका साथी चिराग सिंह गुर्जर और बिना नंबर की कार भी जब्त कर ली गई है। अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है।

10 दिन पहले छूटा था जीतू

गुड़ा निवासी जीतू रिश्ते में छात्रा का रिश्ते में मामा लगता है। दोनों 2 साल से संपर्क में थे, लेकिन छात्रा की मां इसके खिलाफ थी। जीतू हाल ही में पॉक्सो केस में जेल से रहने के बाद जमानत पर छूटा था। बुधवार की दोपहर महात्मा गांधी कॉलेज के बाहर से छात्रा को बिना नंबर की कार में ले गया।

उरई में दोस्त को छोड़ा, उसके रिश्तेदारों के यहां कार छोड़ी

अपहरण के बाद आरोपी अपने दोस्त चिराग के साथ छात्रा को उरई लेकर पहुंचा। वहां चिराग के रिश्तेदारों के घर कार खड़ी कर दी। इसके बाद जीतू छात्रा को लेकर उरई से ट्रेन से लखनऊ पहुंचा। वहां फर्जी आधार के जरिए होटल में रुका और फिर बस से इंदौर निकल गया। टोल पर घेरा, बस से दबोचा: पुलिस लगातार पीछा कर रही थी। पुलिस ने लखनऊ-कानपुर के बीच टोल प्लाजा पर बस को रुकवाकर दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी से पहले का वीडियो

जीतू और लॉ छात्रा का पकड़े जाने से पहले एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में जीतू के बगल में छात्रा बैठी है। मुस्कुरा रही है लेकिन कुछ बोल नहीं रही। वीडियो में युवक बता रहा है कि मेरा नाम जीतू तोमर है और यह लॉ स्टूडेंट है। साथ में जो बैठी है वो उसकी गर्लफ्रेंड है। मैंने किडनैप नहीं किया है। हम दोनों का रिलेशनशिप ढाई साल का है। हम दोनों के बीच एक महीने से कुछ मिस अंडरस्टैंडिंग हो गई थी। इसी को लेकर मैं कल इसे अपने साथ ले गया। हम अपनी मर्जी से साथ में आए हैं, हम जल्द ही लौट आएंगे। हमें ढूंढने का मतलब बस इतना है, मेरे घर वालों को परेशान न करें।

मर्जी से गई या डकर? पूछताछ में होगा खुलासा

एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि फील्ड टीमों की मदद से कई जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ा है। करीब 450 किमी पीछा कर छात्रा को सुरक्षित बरामद किया। छात्रा आरोपी के साथ मर्जी से गई या उसे डरा कर ले गया यह पूछताछ के बाद सामने आएगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments