मांग पूरी नहीं पर जून में दी आन्दोलन की चेतावनी...
MP में TET परीक्षा के विरोध में भोपाल में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन !
भोपाल। TET परीक्षा के विरोध में शनिवार की दोपहर में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर बड़ा शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने MP नगर SDM को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन को खत्म किया। आयोजकों के अनुसार भोपाल के भेल स्थित दशहरा मैदान में ‘‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्र’’ के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगभग 50 हजार से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। अध्यापक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो जून में फिर से बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।
सयुक्त मोर्चा के संयोजक जगदीश यादव ने कहा हैकि अगर सरकार परीक्षा ही लेना चाहती है तो शिक्षकों को पढ़ाई के लिये समय दिया जाये और उन्हें जनगणना जैसे कार्यो में नहीं लगाया जाये। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पहले से नौकरी कर रहे शिक्षकों पुनः शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी (TET) देने के लिये मजबूर करना गलत है। उनका कहना है कि नियुक्ति के वक्त सभी जरूरी योग्यता पूरी की गयी थी। ऐसे में 20 से 25 वर्षो की सेवा के बाद नयी शर्ते थोपना न्यायसंगत नहीं है।
90-95%शिक्षक प्रभावित हुए
शिक्षकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से 90-95% तक शिक्षक प्रभावित हुए है। खासकर वह शिक्षक जो पहले अध्यापक थे और बाद में शिक्षक संवर्ग में शामिल हुए है। इन शिक्षकों ने कम वेतन से नौकरी शुरू की थी और आज भी पेंशन, ग्रेच्युटी और सेवा अवधि की गणना जैसे हकों के लिये संघर्ष कर रहे है।


0 Comments