G News 24 : रक्षा मंत्री ने पाक को चेताया,इस बार कोई हरकत की तो अंजाम और बुरा होगा !

 ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़ भभकी के बाद ...

रक्षा मंत्री ने पाक को चेताया,इस बार कोई हरकत की तो अंजाम और बुरा होगा !

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान कोई गलत हरकत करता है तो भारत ऐसा जवाब देगा, जैसा पहले कभी नहीं दिया गया है. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान में भीषण तबाही मचाई थी, भारतीय जवानों के शौर्य के आगे पाकिस्तान के पसीने छूट गए थे. आखिरकार पाकिस्तान ने गिड़गिड़ाकर सीजफायर की भीख मांगी तब जाकर संघर्ष रुका, भारत के हाथों मार खाने के बाद भी पाकिस्तान गीदड़भभकी करता रहता है. इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कोई भी गलत हरकत, 'अनोखी और अहम' कार्रवाई को न्योता देगी. भारत इस बार और कड़ा जवाब देगा. 

घुटनों पर आया पाकिस्तान

केरल में सैनिक सम्मान में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया था. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 22 मिनट के अंदर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था. यह आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन था.

भारत देगा कड़ा जवाब

उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहूंगा कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है. अगर पाकिस्तान ऐसी गंदी हरकतें दोहराता है, तो हमारी सेना ऐसा करारा जवाब देगी जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे. इस बार एक ऐसी कार्रवाई होगी जो पहले कभी नहीं हुई है. पाकिस्तान कोई भी गलत काम कर सकता है. अगर वह ऐसा करता है, तो भारत ऐसा जवाब देगा, ऐसा एक्शन लेगा जो पहले कभी नहीं हुआ. भारत का जवाब निर्णायक होगा.

एक्शन से नहीं हिचकिचाता भारत

साथ ही साथ कहा कि चाहे उरी आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक हो, या पुलवामा में भारतीय सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियों पर बमबारी के जवाब में एयर स्ट्राइक हो या पहलगाम घटना के बदले में ऑपरेशन सिंदूर हो, हमने आतंकवाद पर जोरदार चोट की है. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखता है और बॉर्डर के दोनों तरफ इसके खिलाफ एक्शन लेने में हिचकिचाता नहीं है. 

पाकिस्तान की गीदड़भभकी

राजनाथ सिंह के बयान के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी गीदड़भभकी देते हुए कहा 'अगली बार हमारा जवाब और ज्यादा ताकतवर और निर्णायक होगा. इसमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए कि पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. जिसके बाद दोनों देशों में टकराव शुरू हो गया था. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments