Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है उन्हें आसानी से मिलेगा “छोटू गैस सिलेण्डर”

गैस डिस्ट्रीब्यूटर, पेट्रोल पंप, किराना स्टोर व बर्तन की दुकान पर मिलेगा गैस सिलेंडर... 

जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है उन्हें आसानी से मिलेगा “छोटू गैस सिलेण्डर” 

ग्वालियर। खाड़ी युद्ध की वजह से उत्पन्न हुई एलपीजी समस्या को ध्यान में रखकर सरकार ने जनहित में सार्थक पहल की है। इस पहल के तहत सरकार ने मार्केट में पाँच किलोग्राम का “छोटू गैस सिलेण्डर” को उतारा है। इसे खरीदने के लिए अब आमजनों को गैस कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सिलेण्डर गैस डिस्ट्रीब्यूटर, पेट्रोल पंप, किराना दुकान, बर्तनों की दुकान एवं पेट्रोल पंप पर उपलब्ध होगा। 

जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि पाँच किलोग्राम के भरे हुए छोटे सिलेण्डर की कीमत 1642 रुपए रखी गई है। इस सिलेण्डर को 645 रुपए में रिफिल कराया जा सकेगा। 

गैस की किल्लत को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने नई पहल की है। इंडेन का यह छोटू गैस सिलेण्डर ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेल की दुकानों पर आसानी से मिल सकेगा। गैस सिलेण्डर की आसानी से उपलब्धता रहे, इसके लिए इसे किराना दुकान, बर्तन एवं पेट्रोप पंप पर भी बिक्री के लिए रखा जाएगा। जबकि भारत गैस के छोटू सिलेण्डर के लिए भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा। इस सिलेण्डर को खरीदने के लिए उपभोक्ता को केवल आधारकार्ड अथवा कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। 

Post a Comment

0 Comments