G News 24 : सरकार की लापरवाही से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और युवा नशे में घिर रहे युवा :श्री पुरोहित

 9 अप्रैल को एनएसयूआई की नशे के खिलाफ मैराथन...

 सरकार की लापरवाही से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और युवा नशे में घिर रहे युवा :श्री पुरोहित

ग्वालियर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अपने 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर रन फार ड्रग फ्री मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत हाफ मैराथन का आयोजन करेगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु पुरोहित ने पत्रकारों को बताया कि आज भाजपा के राज में देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। रोजगार के अभाव में देश का युवा नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। यह मैराथन युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं समाज में नशा मुक्त वातावरण स्थापित करने के उददेश्य से आयोजित की जा रही है। 

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु पुरोहित ने पत्रकारों को बताया कि मैराथन 9 अप्रैल को प्रातः 6 बजे एमएलबी कालेज गेट से प्रारंभ होकर बीएसएनएल आफिस के सामने से इंदरगंज चौराहे होते हुये मोती तबेला, गुरूद्वारे पर पहुंचकर संपन्न होगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि यह मैराथन प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु पुरोहित एवं प्रदेश सचिव रामसेवक गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। मैराथन के मौके पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे मुख्य रूप से उ0पस्थित रहेंगे। साथ ही जिले के समस्त कांग्रेस विधायक, महापौर एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। एनएसयूआई ने ग्वालियर के युवाओं, छात्रों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की हैं। 

पुरूष, महिला श्रेणी में अलग-अलग पुरूस्कार

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु पुरोहित ने बताया कि नशे के खिलाफ जनजागरण के लिये आयोजित इस मैराथन में पुरूष एवं महिला दोनों श्रेणी में नगद पुरूस्कार राशि रखी गई हैं। यह राशि अलग अलग प्रथम को 5100, द्वितीय को 3100 और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 2100 रूपये की होगी। इसके अलावा प्रत्येक धावक को टीशर्ट व प्रमाणपत्र दिये जायेंगे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments