Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : कार अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में पलटी, कार की टक्कर से खेत में लगा विद्युत पोल टूटा !

पोल में लाइट नहीं होने से सैकड़ो किसानो की गेहूं की फसल बच गई सुरक्षित...

कार अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में पलटी, कार की टक्कर से खेत में लगा विद्युत पोल टूटा  !

फतेहपुर जिले के खागा तहसील के सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत जगजीवनपुर सेमौरी गांव के पास करीब 100 की स्पीड में जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल में टकराने के बाद गेहूं के खेत में जाकर पलट गई, ग्रामीणों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि मानो लग रहा था कि इस हादसे में किसी न किसी की जान जरूर गई होगी, किंतु कहावत है कि "जाको राखे साइयां मार सके ना कोय" की कहावत यहां पर एकदम सटीक बैठती है, कार चला रहा ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित रहा जबकि विद्युत पोल में टकराने की वजह से कार का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

जोरदार आवाज के साथ हुए इस सड़क हादसे को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, सबसे गनीमत की बात तो यह है कि जिस समय हादसा घटित हुआ बिजली नहीं आ रही थी, अन्यथा इस हादसे में सैकड़ो किसानो की गेहूं की फसल भी जलकर राख हो जाती। विद्युत पोल टूटने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल को दुरुस्त करने का काम शुरू करने के साथ ही समय से ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके इसके लिए पूरी तत्परता से लगे हुए हैं।

उधर इस मामले में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह का कहना है कि एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने के बाद गेहूं के खेत में पलट गई थी ऐसी उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है, इस हादसे में कोई भी घायल एवं मृतक नहीं है। बिजली आपूर्ति बंद होने की वजह से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल भी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है जिसकी वजह से उन्हें कार एवं उसके चालक से संबंधित जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments