G News 24 : युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं,उनके विचार ही भविष्य की नीतियों का आधार बनते हैं:श्री तोमर

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान के विधि विभाग के द्वारा युवा संसद 1.0 का हुआ सफल आयोजन !

युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं,उनके विचार ही भविष्य की नीतियों का आधार बनते हैं:श्री तोमर

ग्वालियर। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्वालियर के विधि विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय “युवा संसद 1.0” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय प्रक्रियाओं एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं तथा ऐसे मंच उनके नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और उनके विचार ही भविष्य की नीतियों का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रहकर सामाजिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय विषयों पर भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि रिपुदमन सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की गहराई से समझ प्रदान करते हैं और उनमें तर्कशीलता एवं संवाद की संस्कृति विकसित करते हैं उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग समाज के सकारात्मक परिवर्तन के लिए करें।

विशेष अतिथि श्रीमती रुचिका चौहान जिला कलेक्टर, ग्वालियर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही एक सशक्त एवं जागरूक समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि आज की युवा महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और उन्हें समान अवसर प्रदान करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और समाज के विकास में सक्रिय योगदान दें।

संस्थान के निदेशक डॉ. निर्मल्या बंद्योपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास होता है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने, अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने और राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीरता से चिंतन करने का अवसर प्रदान करते हैं।

विधि विभाग की प्राचार्या डॉ. राखी सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधि शिक्षा को व्यावहारिक स्वरूप देने के लिए ऐसे मंच अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं विधि शिक्षा को केवल सैद्धांतिक दायरे तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, ड्राफ्टिंग स्किल्स, तार्किक विश्लेषण एवं पेशेवर नैतिकता का अनुभव प्राप्त होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान का उपयोग समाज में न्याय, समानता और नैतिकता की स्थापना के लिए करें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया।

  • लोकसभा (Lok Sabha) – सर्वश्रेष्ठ वक्ता: प्रथम स्थान (₹21,000): वीर सिंह जादौन, द्वितीय स्थान (₹11,000): मानस शर्मा, तृतीय स्थान (₹5,100): आराध्या जैन
  • राज्यसभा (Rajya Sabha) – सर्वश्रेष्ठ वक्ता: प्रथम स्थान (₹21,000): शुभम दुबे, द्वितीय स्थान (₹11,000): रुद्राक्ष भारद्वाज, तृतीय स्थान (₹5,100): उद्भव अग्रवाल

द गोल्डन गेवल अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ वक्ता) मान्शु शर्मा लोक सभा, यंग टॉर्चबियरर अवार्ड (उभरता सितारा)अक्षांश शर्मा AIPPM,  पार्लियामेंट्री ग्लेडिएटर अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ वक्ता), राघव बाजपेयी राज्य सभा पार्लियामेंट्री ट्रेलब्लेज़र अवार्ड (यूथ आइकन), कपिश मित्तल लोक सभा डिप्लोमैटिक एक्सीलेंस अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ राजनयिक), अनुज दुले लोक सभा द जेंटलमैन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड अर्पित श्रीवास्तव फोटोग्राफी (IP), द ग्रेस ऑफ पार्लियामेंट अवार्डयोशिता शर्मा इंडियन प्रेस

इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक  सह-प्राध्यापक राहुल श्रीवास्तव और सह- समन्वयक  सह-प्राध्यापिका डॉ. दीक्षा भदौरिया द्वारा किया जा रहा है  तथा कार्यक्रम में संस्थान के सह-प्राध्यापक डॉ0 अक्षय भार्गव, सह-प्राध्यापक आबिल हुसैन, सह-प्राध्यापिका जिज्ञासा वोहरा , सह-प्राध्यापिका रिचा मित्तल सह-प्राध्यापक साहिल वर्मा तथा सह-प्राध्यापक डॉ0 आदित्य नारायण मिश्रा मौजूद रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन सह-प्राध्यापिका मानसी गुप्ता द्वारा किया गया, जबकि अंत में सह-प्राध्यापिका मानसी सोनी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments