G News 24 : विवादित बयान और IPS धमकी मामले में प्रीतम लोधी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सीएम से की मुलाकात !

 भोपाल पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी...

विवादित बयान और IPS धमकी मामले में  प्रीतम लोधी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सीएम से की मुलाकात !

भोपाल। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी पार्टी के नोटिस का जवाब देने के लिए भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं सीएम से मुलाकात करके विवादित बयान को लेकर सफाई दी । हाल ही में विवादित बयान और आईपीएस अधिकारी को कथित तौर पर धमकाने के मामले में पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस मुलाकात को संगठनात्मक अनुशासन और आगे की कार्रवाई के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बीजेपी नोटिस पर विधायक के जवाब के बाद संगठन का रिएक्शन विधायक की विवादित टिप्पणियों को लेकर बढ़ती आलोचना और चिंताओं के बीच, मुद्दे को सुलझाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है।

आईपीएस अधिकारी डा. आयुष जाखड़ के लिये उल्टा सीधा बोलने व बयान देने वाले भाजपा के चर्चित विधायक प्रीतम लोधी को गुरूवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भोपाल तलब किया और उनको कड़ी समझाईश भी दी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इस पर बेहद नाराज दिखे और कहा कि वह भाजपा के संस्कार और आचरण के तहत ही कार्य करें। 

मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कड़ी तल्खी व तेवर के बाद भाजपा विधायक प्रीतम लोधी भी गुरूवार को कुछ संयमित नजर आये। उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया कि वह पार्टी के कार्यकर्ता है और पुलिस को अपने बेटे के मामले में पूरा सहयोग किया है। प्रीतम लोधी ने यह भी कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। 

पार्टी हमारी परिवार की पार्टी है : प्रीतम लोधी

प्रीतम लोधी ने कहा कि देखिए पार्टी हमारी परिवार की पार्टी है। इस परिवार में हमने जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का हमने सफर तय किया है। हमारे परिवार ने खून पसीने से इसको सींचा है। अब पार्टी  ने मुझे बुलाया है,पार्टी  मुझे नोटिस देगी, मैं नोटिस को पढूंगा, फिर नोटिस से जवाब दूंगा। जवाब में पार्टी का निर्णय लेती है, तो मैं स्वीकार करूंगा। लेकिन मैं अपनी तरफ़ से एक पार्टी से हाथ जोड़कर मैं एक आग्रह और निवेदन करता हूं कि इस केस की एक बार कमेटी बनाकर जांच कराई जाए । मैं सौ बात की एक बात कह रहा हूं कि पार्टी  जो भी निर्णय देगी, मैं हंसते हंसते स्वीकार कर लूंगा।

नोटिस के जवाब पर टिकी सबकी निगाहें

आईपीएस से विवाद के अलावा यह पहला मौका नहीं है जब प्रीतम लोधी अपने बयानों से पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर चुके हों। इससे पहले वे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ टिप्पणी कर भारी विवाद में फंस चुके हैं। तब भी पार्टी ने केवल नोटिस देकर मामला शांत कर दिया था। उनके बयानों से कई बार संगठन को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है, लेकिन हर बार वे कार्रवाई से बच निकलते हैं। फिलहाल सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रीतम लोधी नोटिस का क्या जवाब देते हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments