Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : ऑटो पलटने से एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल मां-बेट की हालत गंभीर !

 नरवर स्थित लोड़ी माता के दर्शन कर लौट रहा था परिवार ...

ऑटो पलटने से एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल मां-बेट की हालत गंभीर !

ग्वालियर।  भितरवार-हरसी रोड़ पर शनिवार की रात एक ऑटो पलटने से दम्पत्ति और उनके 4 बच्चे जख्मी हो गयेग। यह परिवार शिवपुरी जिले के नरवर स्थित लोड़ी माता के दर्शन कर लौट रहा था। घटना में मां और 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया गया है।

दतिया जिले के सेवढ़ा निवासी रवि खटीक 40, जो वर्तमान में ग्वालियर में निवास करते हैं। अपनी पत्नी रचना 38, और 4 बच्चों – खुशी 15, अनु 13, अंकू 10, के साथ ऑटो से लोड़ी माता के दर्शन करने के लिये गये थे। यह घटना बेलगढ़ा थाना इलाके के धोबट -लोड़ी मार्ग पर हुई है। दर्शन केबाद परिवार ग्वालियर के लिये लौट रहा था। भितरवार आने के लिये जैसे ही रवि खटीक ने ऑटो को मोड़ पर मोड़ा, सउ़क पर लड़ते 2 सांड आ गये। रवि ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑटो को काबू में किया और एक बड़े हादसे को टाल दिया है।

हालांकि, इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में रवि ने ऑटो को साइड में मोड़ने की कोशिश की, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को भितरवार के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। यहां आठ वर्षीय बंकू और उसकी मां रचना को गंभीर चोटें आईं, जिनकी हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घायल दंपति के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए थे।

Post a Comment

0 Comments