G News 24 : ग्वालियर में आज लू का अलर्ट, पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा !

 अब सिर्फ दिन ही नहीं रात में भी लोगों को गर्मी परेशान कर रही है...

ग्वालियर में आज लू का अलर्ट, पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा !

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में गर्मी का पारा बढता जा रहा है, अब सिर्फ दिन ही नहीं रात में भी लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जो सामान्य से काफी ज्यादा है।

ग्वालियर में हीटवेव का अलर्ट जारी !

मौसम विभाग ने ग्वालियर सहित प्रदेश के 24 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे गर्मी और अधिक महसूस हो रही है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। कई जगह गर्मी के कारण सड़कें नरम पड़ती नजर आईं, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई। भीषण गर्मी का असर बाजारों पर भी दिखा। दोपहर में बाजार लगभग खाली रहे, हालांकि शाम को हल्की राहत मिलने पर लोगों की आवाजाही बढ़ी।

24 घंटों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है।

प्रशासन ने दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है !

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments