साल 2008 में वीरेंद्र सहवाग ने इस मुकाबले में 375 गेंदों पर 309 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी...
अपने टेस्ट करियर में 2 बार तिहरा शतक लगाने वाला,इतिहास में ये इकलौता भारतीय है !
टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे केवल भारत का एक क्रिकेटर ही बनाने में सफल हो पाया है. यह रिकॉर्ड है, बैटिंग करते हुए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने का कमाल करना. साथ ही एक गेंदबाज के तौर पर 5 विकेट हॉल लेने का करिश्मा करना. आइए एक नजर डालते हैं, उस भारतीय क्रिकेटर पर जिसने टेस्ट क्रिकेट में ये सबसे बड़ा अजूबा किया है.
टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे केवल भारत का एक क्रिकेटर ही बनाने में सफल हो पाया है. यह रिकॉर्ड है, बैटिंग करते हुए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने का कमाल करना. साथ ही एक गेंदबाज के तौर पर 5 विकेट हॉल लेने का करिश्मा करना. आइए एक नजर डालते हैं, उस भारतीय क्रिकेटर पर जिसने टेस्ट क्रिकेट में ये सबसे बड़ा अजूबा किया है.
तिहरा शतक और गेंदबाजी में 5 विकेट हॉल
भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 2 बार तिहरा शतक जड़ने का कमाल किया है. वीरेंद्र सहवाग का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 319 रन है. ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में एक बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड बनाया था. वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 8586 रन बनाने के अलावा 40 विकेट भी झटके हैं.
पहला तिहरा शतक
वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ कई जबरदस्त पारियां खेली हैं. उन्होंने पाकिस्तान की ही धरती पर मुल्तान में जबरदस्त तिहरा शतक जड़ा था. वीरेंद्र सहवाग ने 364 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया था और जब 295 रन पर थे तो सकलैन मुश्ताक की गेंद पर छक्का लगाकर तिहरा शतक पूरा किया था. वीरेंद्र सहवाग ने इस मुकाबले में 375 गेंदों पर 309 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वीरेंद्र सहवाग के टेस्ट करियर का यह पहला तिहरा शतक था.
दूसरा तिहरा शतक
वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2008 में खेले गए चेन्नई टेस्ट मैच में सिर्फ 278 गेंदों पर तिहरा शतक लगाया था. वीरेंद्र सहवाग ने इस मुकाबले में 304 गेंदों पर 319 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. अपनी पारी में वीरेंद्र सहवाग ने 42 चौके और 5 छक्के लगाए थे. वीरेंद्र सहवाग के टेस्ट करियर का यह दूसरा तिहरा शतक था. यह दुनिया में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा लगाया गया सबसे तेज तिहरा शतक भी है.
टेस्ट क्रिकेट में एकमात्र 5 विकेट हॉल
वीरेंद्र सहवाग ने 1 नवंबर 2008 को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर एक टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट झटके थे. वीरेंद्र सहवाग ने 40 ओवर में 104 रन देकर 5 विकेट झटके थे. वीरेंद्र सहवाग ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया था. वीरेंद्र सहवाग ने मैथ्यू हेडन (83 रन), रिकी पोंटिंग (87 रन), माइकल हसी (53 रन), शेन वॉटसन (36 रन) और कैमरून वाइट (44 रन) को आउट किया था. यह पहला और इकलौता मौका था, जब वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में किसी एक पारी में 5 विकेट हॉल लिया था.


0 Comments