G News24 : अपनी शारीरिक कमजोरी को मात देते हुए ब्लाइंड कैटेगरी में अक्षय ने UPSC में 173वीं प्राप्त की !

 सरकारी स्कूल में पढ़ते समय बंद आंखों से देखे हुए सपने को अक्षय ने किया साकार !

अपनी शारीरिक कमजोरी  को मात देते हुए ब्लाइंड कैटेगरी में अक्षय ने UPSC में 173वीं प्राप्त की !

इंदौर। इंदौर के अक्षत बलदवा ने अपनी शारीरिक कमजोरी  को मात देते हुए यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले अक्षत ने अपने पहले ही प्रयास में देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 173वीं रैंक प्राप्त की। 

शुक्रवार को जारी हुए यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में इंदौर के अक्षत बलदवा ने 173वीं रैंक ब्लाइंड कैटेगरी में हासिल की है। वे फिलहाल नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में अध्ययनरत हैं और पहले ही प्रयास में वे यूपीएससी परीक्षा में चयनित हो गए।

अक्षत ने कहा कि इंदौर में पांचवीं तक उनकी पढ़ाई सेवा सदन में हुई और 11वीं व 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल में की। तब मैंने आईएएस बनने का सपना देखा था और फिर उसके लिए दिन-रात मेहनत की। अक्षत ने कहा कि कई युवा इस परीक्षा को पास करने के लिए शादियों में जाना, सोशल मीडिया देखना छोड़ देते हैं और 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई करते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है।

सात-आठ घंटे की अच्छी पढ़ाई से भी यह मुकाम हासिल किया जा सकता है। मैं सोशल मीडिया चलाता था। दोस्तों से भी मिलता था। अक्षत ने कहा कि बस आपको दिमागी तौर पर खुद को इस परीक्षा को पास करने के लिए तैयार करना होगा और खुद पर विश्वास रखना होगा।

मेहनत और भाग्य मिलकर आपकी राह आसान कर देते हैं। अक्षत मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। मां इंश्योरेंस का काम करती हैं, जबकि पिता कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर हैं। अक्षत कहते हैं कि उन्होंने जो सपना देखा था, उसके लिए उतनी ही शिद्दत से मेहनत की और उसे पाने में सफल रहे। जो युवा आईएएस बनना चाहते हैं, वे खुद को मानसिक तौर पर इस क्षेत्र के लिए तैयार रखें और जो लोग यह परीक्षा पास कर चुके हैं, उनका मार्गदर्शन जरूर लें। इससे मदद मिलेगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments