G News23 : पुस्तक मेले में एक करोड आठ लाख से अधिक की किताबें और स्टेशनरी की हुई बिक्री 1

 पुस्तक मेले में दिखा अभिभावकों का उत्साह...

पुस्तक मेले में एक करोड आठ लाख से अधिक की किताबें और स्टेशनरी की हुई बिक्री !

ग्वालियर। जिला प्रशारान ग्वालियर के निर्देशन में किए जा रहे नवाचार पुस्तक मेला में अभिभावकों के द्वारा अपने बच्चों के लिए पुस्तकें व स्टेशनरी आदि सामान एक ही स्थान पर डिस्काउन्ट में मिलने के कारण उत्त्साह पूर्वक सहभागिता की जा रही है। 30, मार्च तक मेले में 9229 अभिभावकों के द्वारा  कुल 1,08,40,452 एक करोड आठ लाख चालीस हजार चार सौ बावन रूपये की पुस्तके व स्टेशनरी की खरीद अपने बच्चों के लिए की जा चुकी है। 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर  शिल्प बाजार परिसर मेला ग्राउन्ड ग्वालियर में पुस्तक मेला लगाया गया है। जिसमें ग्वालियर के लगभग सभी विद्यालयों की पुस्तकों को विकय करने वाले व्यापारियों के द्वारा अपने बुक स्टॉल लगाये गये हे।  प्रत्येक व्यापारी के द्वारा पुस्तको पर न्यूनतम दस प्रतिशत डिस्काउन्ट व स्टेशनरी पर बीस प्रतिशत डिस्काउन्ट अनिवार्य रूप से दिया जा रहा है।  

बुक बैंक से 244 बच्चों को मिली निशुल्क किताबें

पुस्तक मेला में संचालित बुक बैंक योजना अंतर्गत कक्षा नर्सरी से 12 वी तक की पुस्तकों के 439 सेट पूर्व छात्रों के पालकों से प्राप्त हुए जिन्हे आवश्यक्ता वाले 244 विद्यार्थियों हेतु वितरित किया गया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments