G News 24 : ट्रक चालक ने पहले एक बकरी को कुचला और उसे बचाने आए चरवाहे को भी ट्रक की चपेट में ले लिया !

 युवक ट्रक में फंसा हुआ घिसटता रहा, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया ...

 ट्रक चालक ने पहले एक बकरी को कुचला और उसे बचाने आए चरवाहे को भी ट्रक की चपेट में ले लिया !

मुरैना। ग्वालियर की ओर जा रहे एक ट्रक ने पहले एक बकरी को कुचला और फिर चरवाहे को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद युवक ट्रक के नीचे फंस गये। लेकिन ड्राइवर बेपरवाही से ट्रक को दौड़ाता रहा। लगभग 25 किमी तक युवक ट्रक में फंसा हुआ घिसटता रहा। जिससे उसका सिर कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मोत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पहाड़गढ़ थाना पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से ट्रक का पीछा किया और ट्रक चालक को पकड़ लिया। मृतक की पहचान कर ली गयी है। उसके परिजनों को खबर दे दी गयी है।

युवक ने ट्रक रुकवाने की कोशिश की, कुचला गया

पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला सोनू धोबी (25) पुत्र चटई धोबी शनिवार सुबह बकरियां चराने गया था। सुबह करीब 10 बजे वह रोड के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान ट्रक (MP31 HA 1220) तेज रफ्तार से कैलारस की ओर जा रहा था।ट्रक ने पहले सोनू की एक बकरी को कुचल दिया। इसके बाद सोनू ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक ने उसे भी टक्कर मार दी। इससे सोनू ट्रक के नीचे फंस गया। चलते ट्रक के नीचे फंसे रहने के कारण सोनू का सिर कुचल गया और उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी तो फौरन पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण भी अलर्ट हो गए। पहाड़गढ़ पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और किसारोली गांव के पास ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया।

पहाड़गढ़ थाना प्रभारी टीआई राजेंद्र परिहार के अनुसार काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक के परिजन को भी सूचना दे दी गई है।एडीशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार ट्रक चालक के द्वारा पहले बकरी को कुचला जब ट्रक चालक को चरवाहा सोनू के द्वारा रोकने का प्रयास किया तो उसका पैर ट्रक में के नीचे आ गया  जिस से वह ट्रक के पहिए के नीचे आकर लगभग 25 किमी तक युवक ट्रक में फंसा हुआ घिसटता रहा। जिससे उसका सिर कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मोत हो गयी।



Reactions

Post a Comment

0 Comments