गुरुवार 19 मार्च से नवरात्रि प्रारंभ हो रही हैं,इसकी तैयारियों को लेकर ...
शीतला माता मंदिर पर भक्तों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी की हुई बैठक !
ग्वालियर। गुरुवार 19 मार्च से नवरात्रि प्रारंभ हो रही हैं । ग्वालियर जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीम श्री नरेंद्र बाबू ने मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस, पी.एच.ई, सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ग्वालियर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित शीतला माता मंदिर पर नवरात्रों में भारी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए जाते हैं । मंदिर पर आने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीएम नरेंद्र बाबू ने मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक की ।
एसडीएम नरेंद्र बाबू ने पी.एच.ई विभाग को नवरात्रि मेले के दौरान पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही भक्तों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए गए । भक्तों को मंदिर तक आने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सड़क के आसपास के झाड़ियां इत्यादि को हटाने के ही निर्देश दिए गए हैं । इसके साथ ही भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि मेले के दौरान पुलिस बल तैनात रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।










0 Comments