G News 24 : दुर्घटना में मृतकों के परिजनों एवं घायलों को दी तत्कालिक आर्थिक सहायता !

 गरीबों का हमदर्द के रूप में सामने आये क्षेत्रीय विधायक डॉ.सतीश सिकरवार...

दुर्घटना में मृतकों के परिजनों एवं घायलों को 1लाख 25 हजार की,दी तत्कालिक आर्थिक सहायता !

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व के लोकप्रिय विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार हर पीड़ित की मदद करते हैं जो उनके पास तक पहुंचता है, इस पुनीत कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। ग्वालियर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

 इसी बीच दर्द बांटने पहुंचे विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने शोकाकुल परिवार को 1 लाख रुपए, घायलों को 10-10 हज़ार रुपए एवं अंत्येष्टि के लिए 25 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता की ताकि इस दुख की घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके। विधायक ने इस अवसर पर गमगीन परिजनों को भरोसा दिलाया कि में ”इस कठिन समय में, मैं हर संभव आर्थिक सहायता के साथ आपके साथ खड़ा हूँ””


Reactions

Post a Comment

0 Comments