मुरैना-ग्वालियर रोड पर हुआ हदसा ...
ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर,महिला की मौत, पिता -पुत्र घायल !
सांकेतिक तस्वीरग्वालियर। मुरैना-ग्वालियर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाईकिल सवारों को पीछे से टक्कर मारी है। जिसमें महिला की मौत हो गयी है। जबकि पिता और पुत्र जख्मी हो गये है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। घायलों को राहगीरों ने एम्बूलेंस की सहायता से जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भती्र कराया गया है।
घटना गुरूवार की शाम 7 बजे आई अस्पताल पुरानी छावनी में घटी है। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतका के घायल बेटे की शिकायत पर मामला की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश कर रही है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज तलाश रही है।
रिश्तेदारों से मिलने के लिये नूराबाद गये थे
शहर के नदीपार टाल स्थित श्रीनगर कॉलोनी रामसहाय की बगिया निवासी 22 वर्षीय रिन्कू जाटव, उसके पिता नाथूराम जाटव और गीता कुमार किसी काम से गुरूवार को मुरैना के नूराबाद गये थे। रिश्तेदार से मिलने के बाद शाम को तीनों बाइक से लौट रहे थे। मोटरसाईकिल नाथूराम जाटव चला रहा था तभी पीछे से बेटा रिंकू व पत्नी गीता बैठी थी।
पुलिस खंगाल रही है CCTV कैमरे
घटना किस तरह हुई है यह जानने के लिए पुलिस हाइवे पर लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिले हैं। आई हॉस्पिटल के पास कैमरे लगे हैं, लेकिन घटना स्थल उसकी रेंज में नहीं आ रहा है। पुरानी छावनी थाना पुलिस का कहना है कि बाइक सवार मां-पिता व बेटे को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि पिता-पुत्र घायल बताए गए हैं। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।










0 Comments