G News 24: अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम पालकी के साथ ब्राह्मण दूल्हों की निकलेगी बारात !

 22 मार्च को होगा ब्राह्मण मिलन के साथ-साथ धार्मिक आयोजन...

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम पालकी के साथ ब्राह्मण दूल्हों की निकलेगी बारात ! 

ग्वालियर। अक्षय तृतीया के अवसर पर  22 मार्च को श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में होने जा रहा है ब्राह्मण  समागम का आयोजन। दोपहर 3:00 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में नव संवत्सर 2083 मिलन समारोह में नायिका कला केंद्र की शिवा नायक द्वारा श्री गणेश वंदना देवी स्तुति से होगा। इसके बाद मां दुर्गा चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद ब्राह्मण युवक-युवति  धर्मेंद्र एवं इंदु का दांपत्य पुनर्वास पर आशीर्वाद समारोह होगा। इस आशीर्वाद समारोह में ग्वालियर -चंबल संभाग के साधु संत आशीर्वाद देंगे। 

 एक प्रेस वार्ता के दौरान सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने बताया कि आयोजन में मुख्य रूप से मंत्री पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सुरेंद्र शर्मा पूर्व सरपंच, कौशल शर्मा, केडी सोनकिया,राधेश्याम शर्मा, पुरुषोत्तम कांत शर्मा आदि सहित अनेक सामाजिक जन मौजूद रहेंगे। 

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक शीतल प्रसाद शर्मा, महिला संयोजक गायत्री शर्मा, रश्मि त्रिपाठी,निशा शुक्ला, संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, स्वाति शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, योगेंद्र दीक्षित,एचबी शर्मा,कृष्ण बिहारी दुबे आदि को आयोजन से जुड़े दायित्व सौंपे गए हैं। 

आयोजन का मुख्य आकर्षण  परशुराम जी की पालकी यात्रा रहेगी।  यह पालकी यात्रा 20 अप्रेल सुबह 9 बजे श्री राम मंदिर फलका बाजार से प्रारंभ होकर श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी। यहां पर भगवान श्री परशुराम जी की आरती मां दुर्गा की आरती के बाद  भगवान्  चक्रधर के समक्ष ब्राह्मण युवक-युवतियों के विवाह की तिलक रस्म निभाई जाएगी।  इसका संयोजक तीर्थ मिश्रा जी को बनाया गया इसमें सकल हिंदू समाज गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शामिल होकर सामाजिक समरसता का आप प्रकट करेगा। 

प्रेस वार्ता के अंत में गुड़ी पड़वा एवं नवसंवत्सर 2083 के शुभारंभ पर 11 ब्राह्मण विभूतियों को  अंगवस्त्र- ज्योतिष पंचांग एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments